Maidaan Box Office Day 11: अजय देवगन स्टारर फिल्म 'मैदान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में रविवार को बदलाव देखा गया। आइए जानते हैं कि 11वें दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' (Maidaan) ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर अपना दम दिखा ही दिया। रविवार को 'मैदान' ने धांसू कलेक्शन कर 'बड़े मियां छोटे मियां' से ज्यादा कलेक्शन किया है। आइए नजर डालते हैं 11वें दिन के इन आंकड़ों पर।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, अजय देवगन की फिल्म ने रविवार को 3.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इसके साथ ही रिलीज के 11 दिनों में मैदान ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 35.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें: रिलीज होने वाली हैं ये धांसू फ्रेंचाइजी फिल्में, जानें कब बड़े पर्दे पर मचेगा धमाल
दूसरे वीकेंड पर ही 'मैदान' ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी पलट दी है यानी कमाई के मामले में अजय देवगन की फिल्म अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मूवी से आगे निकल रही है। हालांकि, कुल कमाई में अभी भी बड़े मियां छोटे मियां आगे चल रही है।