फिल्म 'ड्राइव' का पहला गाना मखना रिलीज से पहले नया पोस्टर सामने आया है, जो काफी दमदार दिखाई दे रहा है।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अपनी आने वाली फिल्म 'ड्राइव' (Drive) को फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदल चुकी है। फिल्म 'ड्राइव' का पहला गाना मखना रिलीज से पहले नया पोस्टर सामने आया है, जो काफी दमदार दिखाई दे रहा है। नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म 'ड्राइव' के गाने का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें सुशांत के साथ जैकलीन नजर आ रही है। पोस्टर में जैकलिन बेहद हाॅट अवतार में दिखाई दे रही है। जैकलिन में अपने इंस्टाग्राम पर गाने का फर्स्ट लुक शेयर कर बताया कि मखना गुरुवार को रिलीज होने जा रहा है।
पिछले दिनों करण जौहर ने ऐलान किया था कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। 'ड्राइव' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी कर रहे है। फिल्म में सुशांत और जैकलिन के अलावा बोमन ईरानी, पंकज त्रिपाठी, विभा छिबर, सपना पब्बी और विक्रमजीत अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी कार रेसिंग के खेल और इसके इर्द गिर्द घूमती दिखाई देने वाली है।