बॉलीवुड

इन 3 बड़ी वजहों के कारण हुआ मलाइका-अरबाज का तलाक, सलमान भी रहे बड़ा कारण!

अरबाज के परिवार में जहां सलमान खान का कॅरियर ऊंचाईयों पर है वहीं अरबाज का कॅरियर पूरी तरह से डूब चुका है।
2 min read
• •
Updated: 23 Oct 2018, 5:35 PM IST
malaika arora
malaika arora

बॉलीवुड की हॉट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। मलाइका और अरबाज आज भले ही एक दूसरे से कानूनी तौर पर अलग हो गए हों लेकिन दोनों की लवस्टोरी बी-टाउन में काफी मशहूर है। लंबे समय तक दोनों एक दूसरे के साथ रहे हैं। उनकी शादी शुदा लाइफ कई वजहों के चलते खराब हुई। उनके बीच तलाक की भी कई वजह मानी जाती है। तो आइए जानते हैं 18 साल एक साथ रहने के बाद ये जोड़ा अलग क्यों हुआ।

अरबाज का आइपीएल में सट्टा लगाना:
मलाइका और अरबाज के तलाक की एक वजह आइपीएल में सट्टा लगाना भी माना जाता है। कुछ सालों पहले वह आइपीएल मैच के दौरान 2.75 करोड़ रुपये हारे थे। जिसके चलते उन्हें ठाणे क्राइम ब्रांच में बयान रिकॉर्ड करने के लिए भी बुलाया था इसी दौरान उन्होंने स्वीकार किया था की वो छह साल से आइपीएल के मैचों में सट्टा लगा रहे थे। सूत्रों की मानें तो उनकी इस हरकत से मलाइका के अलावा उनके पिता सलीम खान और घर के बाकी लोग काफी परेशान थे।

अरबाज का डूबता कॅरियर:
अरबाज के परिवार में जहां सलमान खान का कॅरियर ऊंचाईयों पर है वहीं अरबाज का कॅरियर पूरी तरह से डूब चुका है। ये ही बात मलाइका को अखर रही थी। उन्होंने शुरू में कई बार इस बात को लेकर अरबाज को समझाया लेकिन वह अपने कॅरियर पर फोकस ही नहीं कर रहे थे। वहीं अरबाज का सलमान के आधीन रहना भी मलाइका को नागवारा था।

सलमान को नहीं पसंद थी मलाइका की ये बात:
एक बार एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान मलाइका ने इस बात का भी जिक्र किया था कि सलमान को उनकी ड्रेसिंग सेंस, उनके दोस्तों और कई चीजों को लेकर दिक्कत रहती थी। वो हमेशा ही उनके ड्रेस को लेकर उन्हें टोका करते थे। यही नहीं कई बार इन बातों को लेकर अरबाज और उनके बीच अनबन होती थी।

Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’