'जनता कर्फ्यू' के बीच मलइका अरोड़ा से मिलने पहुंचे अभिनेता अर्जुन कपूर, बालकनी में किया ऐसा काम...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Naredra Modi) ने देश के नाम संबोधन में 22 मार्च को देशभर के लोगों से 'जनता कर्फ्यू' की अपील की थी। लोगों ना केवल 'जनता कर्फ्यू' का पालन किया बल्कि ताली और थाली बजाकर कोरोना वायरस जैसे संक्रमण के बीच अपनी सेवाएं दे रहे देश के वीरों को सेल्यूट भी किया। आमजन से लेकर सेलेब्स ने भी शाम पांच बजे पांच मिनट तक ताली बजाने से लेकर शंख बजाकर निस्वार्थ भाव से लोगों को सेवाएं दे रहे 'कोरोना वीरों' का सम्मान किया। लेकिन 'जनता कर्फ्यू' के बीच भी अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से मिले बिना नहीं रह सके। बहन अंशुला कपूर को घर छोड़कर अर्जुन, मलाइका के घर पर दिखे।
सेल्फ आइसोलेशन में मलाइका
अर्जुन और मलाइका ने अपने अपार्टमेंट की बालकनी में खड़े होकर खूब तालियां बजाई। बता दें कि अर्जुन और मलाइका दोनों ही अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली स्वीकार कर चुके हैं। दोनों की शादी रचाने की चर्चा भी जोरो पर है। दोनों को अक्सर साथ घूमते और टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। हालांकि, इन दिनों मलाइका सेल्फ आइसोलेशन में है। इस दौरान ये पहली बार है जब ये दोनों साथ दिखाई दिए हैं।
अकेली नजर आईं अंशुला
'जनता कर्फ्यू' के दिन अर्जुन कपूर की बहन अंशुला अपने घर की बालकनी में अकेली ही ताली बजाती नजर आईं। उनके अलावा उनके चाचा अनिल कपूर भी अपने परिवार के साथ बालकनी में ताली बजाते दिखे।
बता दें कि कोरोना वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। अब तक भारत में कोरोना से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 341 पर पहुंच चुका है। वहीं देश में छह मौतें भी हो चुकी हैं।