बॉलीवुड

51 साल की हुईं Malaika Arora, अरबाज खान से शादी के बाद हुआ तलाक, फिर 11 साल छोटे एक्टर से किया प्यार

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा का आज 51वां जन्मदिन है। इस मौके पर आइए एक्ट्रेस की लाइफ के बारे में जानते हैं।
2 min read
Oct 23, 2024
malaika arora happy birthday
मलाइका अरोड़ा

Malaika Arora Birthday: मलाइका अरोड़ा अपनी डांसिंग स्किल्स, फैशन सेंस और फिटनेस के लिए पॉपुलर हैं। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा मलाइका की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रहती है। आज (23 अक्टूबर) को मलाइका 51 साल की हो गई हैं। मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन के खास मौके पर आइए एक्ट्रेस की लाइफ से जुड़ी अहम बातें जानते हैं।

मलाइका अरोड़ा की शादी

मलाइका अरोड़ा ने सलमान खान के भाई अरबाज खान से 1998 में शादी की थी। कपल एक बेटे अरहान खान के पेरेंट्स हैं। हालांकि, बच्चे और शादी के करीब 20 साल बाद दोनों के रिश्ते में दरार आ गई। इसके बाद 2017 में मलाइका और अरबाज ने तलाक ले लिया।

तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा का अफेयर

अरबाज खान के साथ तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा का नाम अर्जुन कपूर से जुड़ा। अर्जुन कपूर उम्र में मलाइका अरोड़ा से 11 साल छोटे हैं, लेकिन उम्र में फासला होने के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। दोनों की डेटिंग 2018 में शुरू हुई थी। कपल ने पहले अपना रिश्ता सीक्रेट रखा, लेकिन फिर उन्होंने इसे ऑफिशियल कर दिया था। हालांकि, सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इस साल खबर आई कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इस खबर से कपल के फैंस काफी निराश हुए। हालांकि, मलाइका या अर्जुन की तरफ से इस पर कोई ऑफिशियल कमेंट नहीं आया।

मलाइका अरोड़ा ने पिता ने हाल ही में किया था सुसाइड

मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता ने इस साल, 11 सितंबर की सुबह बांद्रा में अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी। इस खबर से मलाइका और उनका पूरा परिवार काफी टूट गया था। हालांकि, ब्रेकअप और तलाक के बाद भी मलाइका के दुख में अर्जुन कपूर और अरबाज खान शामिल हुए और उन्हें सहारा दिया। इस दौरान मलाइका और अर्जुन एक साथ भी नजर आए और कपल के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। पिता के मौत के बाद अब धीरे-धीरे मलाइका अरोड़ा की जिंदगी वापस पटरी पर आ रही है और वह अपने काम की तरफ ध्यान लगा रही हैं।

Updated on:
23 Oct 2024 07:41 am
Published on:
23 Oct 2024 07:41 am