बॉलीवुड

एक ही छत के नीचे आए मलाइका अरोड़ा, रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता और एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, दिवाली पार्टी में दिखे सितारे

Malaika Arora-Arjun Kapoor Attend Diwali Bash: डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हाल ही में बॉलीवुड सितारों के लिए एक शानदार दिवाली पार्टी रखी। इस दौरान कई सितारे नजर आए लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा मलाइका अरोड़ा, रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता और एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने।
3 min read
• •
Updated: 6 Nov 2026, 7:35 AM IST
Malaika Arora-Arjun Kapoor Attend Diwali Bash
मलाइका-अर्जुन कपूर (फोटो सोर्स- ई-टाइम्स)

Malaika Arora-Arjun Kapoor Attend Diwali Bash: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ उनके कथित बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन हर्ष मेहता भी नजर आए। खास बात यह रही कि इसी पार्टी में मलाइका के एक्स बॉयफ्रेंड और अभिनेता अर्जुन कपूर भी शामिल हुए। एक ही पार्टी में मलाइका और अर्जुन की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा।

पिंक और व्हाइट लहंगे में दिखीं मलाइका

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। इस खास मौके पर मलाइका अरोड़ा अपने ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं। उन्होंने पार्टी के लिए पिंक और व्हाइट कलर का शिमरी लहंगा चुना था। इसके साथ उन्होंने व्हाइट टॉप पहना हुआ था। अपने लुक को खास बनाने के लिए अभिनेत्री ने गले में डायमंड का स्टेटमेंट नेकलेस पहना और हाथों में अंगूठियां भी कैरी कीं।

मलाइका की पार्टी से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। शुरुआत में वह रेड कार्पेट पर अकेले पहुंचीं और उन्होंने फोटोग्राफर्स के सामने अलग-अलग पोज दिए। इसके बाद वह अपने बॉलीवुड दोस्तों के साथ ग्रुप तस्वीरें खिंचवाती नजर आईं।

रेड कार्पेट से दूर रहे हर्ष मेहता, बाद में मलाइका के साथ आए नजर

इस पार्टी में मलाइका के कथित बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता की मौजूदगी भी चर्चा का विषय रही। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि हर्ष ने रेड कार्पेट पर आने से दूरी बनाई। वह सीधे पार्टी के अंदर जाते नजर आए। हालांकि, बाद में वह मलाइका के साथ दिखाई दिए।

हर्ष मेहता ने इस मौके पर इंडियन आउटफिट पहना था। वह कैमरों से दूरी बनाते हुए पार्टी में पहुंचे। पार्टी खत्म होने के बाद दोनों को एक साथ वहां से निकलते हुए भी देखा गया। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से मलाइका और हर्ष के रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है। कभी दोनों दोस्तों के साथ डिनर करते नजर आते हैं तो कभी साथ में छुट्टियां मनाते हुए उनकी तस्वीरें सामने आती हैं।

हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसके बावजूद उनकी साथ में मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा बनी हुई है।

अर्जुन कपूर भी पार्टी में पहुंचे, क्या हुआ दोनों का सामना?

मलाइका अरोड़ा के अलावा उनके एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में शामिल हुए। एक समय पर दोनों बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में गिने जाते थे। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों के अलग होने की खबरें सामने आई थीं।

हालांकि, अलग होने के बाद से ही दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक निजी रखा है। इस पार्टी में दोनों की मौजूदगी के बाद यह सवाल भी उठने लगा कि क्या वहां दोनों का आमना-सामना हुआ या उन्होंने एक-दूसरे से बातचीत की। फिलहाल, सामने आई तस्वीरों और वीडियो में दोनों के बीच किसी बातचीत या मुलाकात की पुष्टि नहीं हुई है।

इन सितारों ने भी पार्टी में की शिरकत

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सिर्फ मलाइका और अर्जुन ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई चर्चित सितारे भी पहुंचे। इस दौरान अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ सैफ अली खान और करीना कपूर खान भी नजर आए। फिल्म इंडस्ट्री के कई दूसरे सितारों और स्टार कपल्स ने भी इस जश्न में हिस्सा लिया।

कुल मिलाकर मनीष मल्होत्रा की यह दिवाली पार्टी सितारों की मौजूदगी, फैशन और बॉलीवुड की चर्चित जोड़ियों को लेकर सुर्खियों में रही। वहीं, मलाइका का हर्ष मेहता के साथ पहुंचना और उसी पार्टी में अर्जुन कपूर का नजर आना इस शाम की सबसे चर्चित बातों में शामिल रहा।

Updated on:
6 Nov 2026, 7:35 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर की रामायाण ने ओपनिंग पर किया धमाका, पहले दिन तोड़े ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड

“सनातन धर्म के अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा”, शाहरुख खान पर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा

Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

सनी बनेंगे हनुमान तो राघव जुयाल निभाएंगे मेघनाथ का किरदार, ‘रामायण 2’ में कौन-सा एक्टर निभाएगा कौन-सा किरदार

Ramayana Rise of a Legend Review: ‘रामायण’ तो पहले भी देखी लेकिन ये रामायण एकदम अलग है, कहानी को बरकरार रखते हुए फिल्म में दिखी भव्यता