बॉलीवुड

अर्जुन कपूर को गंजा होते देख उनकी लेडी लव मलाइका ने दिया ये रिएक्शन, Video हो रहा है वायरल

अर्जुन कपूर की वीडियो पर मलाइका ने किया प्यार भरा कमेंट
2 min read
malaika_arjun.jpeg

नई दिल्ली: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का प्यार अब किसे से छिपा नहीं है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखे जाते हैं। दोनों ने अपने प्यार को खुलेआम जाहिर करना शुरू कर दिया है। चाहे वो एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करना हो या फिर उनपर प्यार भरे कमेंट करना। ऐसा ही कुछ इस बार हुआ है। मलाइका ने अर्जुन कपूर के एक वीडियो पर कमेंट किया है। अर्जुन कपूर इस वीडियो में गंजे हो रहे थे, जिस पर मलाइका ने अपना रिएक्शन दिया।

दरअसल, अर्जुन कपून ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की। अर्जुन ने इस बीटीएस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन भी लिखा। अर्जुन ने लिखा- 'मुझे बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है कि फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। मैंने इसे जनवरी में शूट किया था जब हम लोगों ने नए साल के जश्न के बाद दोबारा शूटिंग शुरू की थी। यह शानदार सफर का आधा हिस्सा है। भाऊ का किरदार निभाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। सिर्फ 48 घंटे बचे हैं।'

View this post on Instagram

♥️

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

वीडियो में अर्जुन कपूर का हेयर स्टाइलिश आलिम हकीम उनकी दाढ़ी और बालों को ट्रिम कर रहे हैं। ये लुक उनकी आने वाली फिल्म पानीपत में दिखेगा। अर्जुन की इस वीडियो पर मलाइका ने कमेंट किया। मलाइका ने दिल वाला इमोजी बनाया। अब मलाइका अर्जुन कपूर की पोस्ट पर कमेंट करें और उसकी खबर न बनें तो ये तो नामुमकिन है। अर्जुन की इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। साथ ही कई लाइक्स औक कमेंट भी इस वीडियो को मिल चुके हैं। आपको बता दें अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत 06 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में हैं।

Published on:
05 Dec 2019 10:27 am