बॉलीवुड

लॉकडाउन के बीच मलाइका अरोड़ा का वायरल हुई VIDEO, Beach पर यूं डांस करती नजर आईं

वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज देखने लायक है। उनके इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

2 min read
May 19, 2020
malaika arora
malaika arora

लॉकडाउन के दौरान आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने घरों में बंद है। सोशल मीडिया के जरिए सभी अपने फैंस के लिए रोजाना वीडियो और फोटो शेयर करते रहते है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में वह बीच पर नजर आ रही है। यूजर्स को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है और वे जमकर कमेंट कर रहे है।


दरअसल, मलाइका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह बीच पर नाचती हुइ नजर आ रही है। व्हाइट बिकिनी में मलाइका अरोड़ा बीच पर फुल एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'धूप में घूमते हुए, अपने पैरों को खींचकर केवल वापसी के लिए, जहां से मैंने शुरुआत की थी। दुनिया भी इस 'आउट ऑफ कंट्रोल स्पिन' से उभरेगी और आशा व खुशी का सूरज हम सब पर एक बार फिल से चमक उठेगा।'

वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज देखने लायक है। उनके इस वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज देखने लायक है। 19 घंटे पहले शेयर हुए इस वीडियो को अब तक 6 लाख और 67 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब मलाइका के किसी पोस्ट ने सोशल मीडिया पर इतनी सुर्खियां हासिल की हो। मलाइका सोशल मीडिया पर अपने फोटो और वीडियो शेयर कर हमेशा फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं। मलाइका इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेस में एक हैं। मलाइका अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।

Published on:
19 May 2020 09:44 am