बॉलीवुड

ब्रेकअप के बाद Malaika Arora का डेट से लेकर मूवी नाइट का है प्लान, पूरे महीने का शेड्यूल वायरल

मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर पूरी महीने का शेड्यूल शेयर किया है। इसमें कई सारे प्लान बताए गए हैं।

2 min read
Aug 22, 2024
मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप के बाद उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब एक्ट्रेस कोई भी पोस्ट शेयर करती हैं कि उसे तुरंत उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़ दिया जाता है। एक फिर ऐसा ही हुआ। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया, जिसमें पूरे महीने का शेड्यू ल बताया गया है। मलाइका का यह पोस्ट अब वायरल हो गया है।

मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट पोस्ट वायरल

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। इस स्टोरी में महीने का शेड्यूल बनाने के कुछ टिप्स और प्लान बताए गए हैं। इसमें लिखा है, 'एक दिन दोस्त के साथ लंच डेट पर जाएं। 24 घंटे के लिए सोशल मीडिया से दूर रहें। एक दिन आउटडोर प्लान बनाए। एक दिन दोस्तों के साथ नाइट-आउट प्लान बनाएं। एक दिन डेट नाइट पर जाएं (अकेले भी जा सकते), एक दिन दोस्तों के साथ ब्रेकफास्ट का प्लान बनाए। 1 दिन मूवी नाइट का प्लान बनाए। 1 दिन दोस्तों को इनवाइट करें। एक पूरा दिन अपने आप को दें।'

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट पोस्ट वायरल, बोलीं- जब तक आप बेहतर नहीं…

एक्स अर्जुन की यादों को भूलाने के लिए मलाइका ने अपनाया तरीका

मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट को फैंस अर्जुन कपूर से ब्रेकअप से जोड़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि 5 साल तक अर्जुन से रिलेशनशिप के बाद अब मलाइका अपने दिन काटने के लिए कई तरीके अपना रहे हैं। अब एक्ट्रेस ने पूरे महीने के शेड्यूल से जुड़ा पोस्ट भी शेयर कर दिया है, जिससे फैंस का कहना है कि मलाइका अर्जुन को भूलाने के लिए कभी दोस्तों के साथ लंच डेट तो कभी बाहर घूमने का प्लान बना रही हैं।

Also Read
View All

अगली खबर