बॉलीवुड

मलाइका ने बर्थडे केक का पहला टुकड़ा इस खास शख्स को खिलाया, किसी को नहीं थी उम्मीद

मलाइका अरोड़ा के बर्थडे की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। मलाइका के इस बर्थडे बैश का एक वीडियो सामने आया है ....
2 min read
Oct 24, 2019
Malaika Arora
Malaika Arora

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने मुंबई में अपने खास दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ धूमधाम से मनाया। खास बात है कि अपने जन्मदिन के मौके पर मलाइका करीब छह-सात साल बाद मुंबई में ही हैं। मलाइका ने देर रात मुंबई के फाइव स्टार होटल में जन्मदिन पर पार्टी रखी। इस मौके पर मलाइका के गर्ल गैंग के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर मलाइका के जन्मदिन की तस्वीरें जबरदस्त वायरल हुई।

मलाइका अरोड़ा के बर्थडे की तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। मलाइका के इस बर्थडे बैश का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मलाइका अपने बर्थडे का केक काटने के बाद सबसे पहले बेटे को केक खिलाती नजर आ रही हैं। इसके बाद उनकी बहन अमृता उन्हें केक खिलाती नजर आ रही हैं। इस पार्टी में मलाइका डांस फ्लोर पर जमकर थिरकतीं नजर आईं। इस दौरान उनके साथ अर्जुन कपूर भी नजर आए। मलाइका व अर्जुन के प्रशंसकों ने इंस्टाग्राम पर साझा किए एक वीडियो में दोनों को मस्ती करते हुए देखा।

Published on:
24 Oct 2019 11:59 am