बॉलीवुड

Fitness Goals : मलाइका अरोड़ा की मल्टीकलर ड्रेस में फोटोज वायरल, फिट बॉडी के मुरीद हुए फैंस

मल्टीकलर ड्रेस में स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) योगा ड्रेस में रखे थे खुले बाल अर्जुन से मिलने को लेकर चर्चा में
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2021, 4:45 PM IST
Malaika Arora Fitness
Malaika Arora Fitness

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) अपने प्रोफेशन के लिए तो सुर्खियों में रहती ही हैं, इसके अलावा उनके ड्रेसिंग सेंस और मॉर्डन आउटफिट के लिए भी जानी जाती हैं। अपनी बॉडी को लेकर बेहद सर्तक रहने वाली एक्ट्रेस अक्सर जिम और योगा क्लास जाती स्पॉट की जाती हैं। इस बार एक्ट्रेस को योगा क्लास जाते स्पॉट किया गया। इस दौरान उनकी कलरफुल ड्रेस ने लोगों का ध्यान खींचा है।

खुले बालों में दिखीं मलाइका
मलाइका ने इस दौरान पिंक कलर टी-शर्ट और मल्टीकलर लैगिंग पहने हुए था। आमतौर पर मलाइका जब भी योगा या जिम जाती हैं, तो उनके बाल खुले नहीं रहते हैं। इस बार एक्ट्रेस ने बालों को खुला रखा। हां, हर बार की तरह उनके पास अपनी खास बोतल और मोबाइल हाथ में था।

अर्जुन से मिलने पहुुंची शूटिंग पर!
गौरतलब है कि हाल ही खबरें थीं कि अपने कथित बॉयफ्रेंड अभिनेता अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) से मिलने के लिए मलाइका अरोड़ा मूवी सेट पर जा पहुंची थीं। इसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। फोटोज में देखा गया कि मलाइका अर्जुन से मिलने के बाद निकल रही हैं और अभिनेता उन्हें कार तक छोड़ने आए।

हिमाचल भी जानें की उड़ी खबरें
इससे पहले जब अर्जुन हिमाचल प्रदेश में अपकमिंग मूवी 'भूत पुलिस' की शूटिंग कर रहे थे, तब भी खबरें थीं कि मलाइका उनसे मिलने पहुंची थीं। इस शूटिंग पर अर्जुन के अलावा सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडीस, फातिमा सना शेख, कुणाल खेमू, अली फजल व अन्य स्टार भी थे।

नए साल में शेयर की इंटीमेट फोटो
बता दें कि नववर्ष के मौके पर मलाइका अपने परिवार सहित गोवा के ट्यूर पर गईं थीं। इस दौरान अर्जुन भी गोवा गए थे। अर्जुन और मलाइका के परिवार की फोटोज वायरल हुईं थीं। मलाइका ने अर्जुन के साथ एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें दोनों एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखे नजर आए थे।

Published on: