बॉलीवुड

इस एक्ट्रेस को सुपरस्टार बनाने में मलाइका का रहा बड़ा हाथ, शाहरुख के साथ दिलवाई थी पहली फिल्म…

मलाइका ने इस इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना रखी है। उनकी दोस्ती जहां बड़े-बड़े निर्देशकों से है वहीं कई बड़े कलाकारों से भी है। ऐसे में क्या आप जानते हैं...

3 min read
Aug 19, 2018
malaika arora give first break to deepika padukone

बॅालीवुड की जानीं-मानीं सेलिब्रिटी मलाइका अरोड़ा को कौन नहीं जानता। वह देश की टॅाप पर्सनेलिटीज में से एक हैं। जहां वह एक खूबसूरत मॅाडल हैं वहीं एक लाजवाब डांसर भी। मलाइका ने इस इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बना रखी है। उनकी दोस्ती जहां बड़े-बड़े निर्देशकों से है वहीं कई बड़े कलाकारों से भी है। ऐसे में क्या आप जानते हैं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को सुपरस्टार बनाने में मलाइका का बहुत बड़ा हाथ रहा है।

जी हां, दीपिका पादुकोण आज बॅालीवुड इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं दीपिका ने अपने कॅरियर की शुरुआत फराह खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी। ऐसे देखा जाए तो फराह ने ही दीपिका को पहला ब्रेक दिया था। पर आपको बता दें की दीपिका फराह के वजह से नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा की वजह से बॅालीवुड इंडस्ट्री में कदम रख पाईं थी।

दरअसल, जब फिल्म 'ओम शांति ओम' के लिए कास्टिंग की जा रही थी। तब तक तो फराह ने इस फिल्म का नाम भी नहीं सोचा था। वे इस फिल्म के लिए एक नया चेहरा तलाश रही थी और इस काम के लिए उन्होंने अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा से मदद मांगी थी। उन दिनों दीपिका भारत की जानीं-मानीं मॅाडल थी। हांलाकि तब तक मॅाडलिॆग में आए उन्हें सिर्फ 2 साल हुए थे।

लेकिन उन्होंने काफी कम वक्त में मॅाडलिंग में खासा हाथ जमा लिया था। अब क्योंकि मलाइका अक्सर फैशन शोज में जाया करती थी। वहां उनका एक क्लोज फ्रेंड फैशन डिजाइनर वेंडेल रॅाड्रिक्स था। इसलिए मलाइका ने जब वेंडेल से इस बारे में राय मांगी तो उन्होंने दीपिका का नाम सामने रखा। फिर तो क्या था जब मलाइका ने दीपिका को रैंप पर वॅाक करते देखा तो वह उन्हें देखती रह गईं और उन्होंने तुरंत फराह को दीपिका का नाम सजेस्ट किया।

एक पॅापुलर अखबार से बातचीत के दौरान फैशन डिजाइनर वेंडेल रॅाड्रिक्स ने इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया की,'उन दिनों मैंने लेक्मे फैशन वीक में इसाडोरा के कपड़ो का क्लैशन शो किया था। उन्हीं दिनों दीपिका की जिंदगी बदली थी। उस शो में मैंने दीपिका को शो ओप्नर बनाया था और उसी शो के दौरान मलाइका ने उन्हें पसंद किया और फिर फराह ने फिल्म 'ओम शांति ओम' में उन्हें कास्ट किया।'

ये भी पढ़ें

कभी लड़कों जैसे कपड़े पहन स्कूल में दादागिरी करती थी मलाइका, जानें और कई अनसुनी बातें…
Updated on:
21 Aug 2018 02:31 pm
Published on:
19 Aug 2018 11:21 am
Also Read
View All