अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्म 'पानीपत' इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में हुआ रिलीज
नई दिल्ली। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के बीच का रिलेशनशिप किसी से छुपा नही है। हर जगह दोनों के तस्वीरें सोशल मीडिया पर हमेसा वायरल होती रहती है। लेकिन इस वार दोनों की तस्वीर नही बल्कि मलाइका अरोड़ा का एक खुलासा ज्यादा बायरल हो रहा है जिसमें एक इंटरव्यूज के दौरान उन्होने अर्जुन कपूर के बारे में दिल खोलकर बातें की हैं। कुछ समय पहले मलाइका के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने दोनों की रोमांटिक तस्वीर शेयर करके जबरदस्त वाहवाही लूटी थीं। वहीं अब मलाइका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर से जुड़ी कई बातें ओपेनली शेयर की हैं। इस इंटरव्यू में मलाइका ने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं।
मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर के बारे में बताया कि 'अर्जुन कपूर हर तरह से परफेक्ट हैं लेकिन पैसे संभालने के मामले में वो कुछ खास नहीं हैं'। इसके साथ ही मालइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग अपनी ड्रीम वेडिंग के बारे में बात की। मलाइका अरोड़ा के बयान के बाद ये साफ है कि वो अपनी शादी के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
लेकिन इसके पहले आपको बता दें कि ऐसे कई मौकों आए जब मलाइका-अर्जुन से शादी को लेकर पूछा गया है तो दोनों ने ही इस बात से साफ मना कर दिया था। दोनों का कहना था कि वो अभी कुछ वक्त लेना चाहते हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें ,तो अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'पानीपत' को लेकर काफी व्यस्त है। इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। आशुतोष गोवारिकर की इस फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद भी आया है।