बॉलीवुड

पहली बार अर्जुन से शादी को लेकर मलाइका के इस खुलासे से सभी हैरान

खबर थी कि मलाइका, अर्जुन से इसी साल अप्रेल में शादी करेंगी।
2 min read
Mar 12, 2019
Malaika arora Arjun Kapoor
Malaika arora Arjun Kapoor

बी-टाउन में लंबे समय से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबरें सुर्खियों में हैं। आए दिनों को लेकर कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। वहीं देनों की शादी को लेकर भी कई न्यूज सामने आ चुकी हैं। हालांकि दोनों स्टार्स ने अभी तक इस बात को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन मलाइका ने पहली बार अर्जुन संग आने रिश्ते और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की।

खबर थी कि मलाइका, अर्जुन से इसी साल अप्रेल में शादी करेंगी। शादी की खबरों को लेकर मलाइका ने कहा, 'ये सब मीडिया की अपनी बनाई हुई बातें हैं। हर कोई एक रिलेशन तो चाहता ही है। इस बारे में मुझसे कई लोगों ने कहा था कि मुझे तलाक नहीं लेना चाहिए। लेकिन मैं फैसला ले चुकी थी। अब मैैं अपने लिए फैसले से बहुत खुश हूं। जो हुआ अच्छा ही था।'

वहीं आगे मलाइका ने कहा, 'मुझे लगता है की अगर कोई अपनी लाइफ से खुश नहीं है तो वह मूव ऑन करके प्यार और एक साथी पाना चाहेगा। कोई ऐसा जिसके साथ आपका सामंजस्य हो। अगर ऐसा हो जाता है तो आप लकी हैं। आपको जीवन में खुश रहने का दूसरा मौका मिल गया।' मलाइका की इन बातों से साफ है कि वह अभी शादी नहीं करने जा रही हैं।

Published on:
12 Mar 2019 04:31 pm