बॉलीवुड

Breakup की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा की इस शख्स के साथ सेल्फी वायरल, क्या मिल गया नया बॉयफ्रेंड?

Malaika Arora Selfie: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप के बीच मलाइका की एक फोटो वायरल है। इसमें वो एक शख्स के साथ दिख रही हैं।
2 min read
Jun 01, 2024
Malaika Arora Selfie With Aleksander Alexllic Goes Viral Amidst Breakup News With Arjun Kapoor

Malaika Arora: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इनमें बताया जा रहा है कि 2019 से चला आ रहा अर्जुन कपूर और मलाइका का रिलेशनशिप टूट चुका है।

इसी बीच मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की एक सेल्फी वाली फोटो वायरल है। इसमें वो इसमें वो एक शख्स के साथ दिख रही हैं।
यह भी पढ़ें मलाइका अरोड़ा- अर्जुन कपूर कब करेंगे शादी? इस सवाल पर एक्टर का आया क्रिप्टिक जवाब

क्या मलाइका अरोड़ा को नया बॉयफ्रेंड मिल गया है?

इस फोटो को उस शख्स ने ही अपने इंस्टा स्टोरी में शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ‘चैनी चाय के 5 साल।’ इसमें उन्होंने मलाइका अरोड़ा खान को भी टैग किया है। इस बीच फिर से लोग कयास लगाने लगे हैं कि क्या मलाइका को नया बॉयफ्रेंड मिल गया है।

जिस शख्स ने मलाइका की ये सेल्फी इंस्टा स्टोरी में शेयर की है वो कोई और नहीं दिशा पाटनी (Disha Patani) के रूमर्ड बॉयफ्रेंड Aleksandar Alex Ilic हैं। उन्होंने मलाइका का छैया-छैया गाने पर ये सेल्फी शेयर की है।

हैरानी की बात ये है कि अर्जुन कपूर और मलाइका (Arjun Kapoor And Malaika Arora) के ब्रेकअप की खबरों के बीच ही उन्होंने ये फोटो शेयर की है। इसने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप वाली खबर को हवा देने का ही काम किया है।

हालांकि, मलाइका अरोड़ा के मैनेजर ने इन सभी खबरों को अफवाह बताया है। उन्होंने कहा ये सब अफवाह हैं ऐसा कुछ नहीं हुआ है। मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप की बात करें तो मलाइका ने अरबाज खान से 18 साल तक शादी निभाई।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप

इसके बाद 2107 में इनका तलाक हो गया। फिर 2018 में मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप का ऐलान किया था। ये अनाउंसमेंट उन्होंने अपने बर्थडे पर की थी। 

Published on:
01 Jun 2024 01:20 pm