बॉलीवुड

मुंह पर मास्क, वाइट बाइकर्स शॉर्ट्स में वॉक पर निकलीं Malaika Arora , देखें फोटोज

मलाइका ( Malaika Arora ) ने वॉक के दौरान टैंक टॉप और वाइट बाइकर्स शॉर्ट्स पहने हुए थे। हाल ही नजर आईं 'इंडियाज बेस्ट डांसर' ( India's Best Dancer ) शो के जज के रूप में अक्सर योगा वीडियोज शेयर करती हैं सोशल मीडिया पर
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2020, 10:48 PM IST
मुंह पर मास्क, वाइट बाइकर्स शॉर्ट्स में वॉक पर निकलीं Malaika Arora , देखें फोटोज
मुंह पर मास्क, वाइट बाइकर्स शॉर्ट्स में वॉक पर निकलीं Malaika Arora , देखें फोटोज

मुंबई। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) अपने काम के अलावा लुक्स और फिट बॉडी के लिए भी जानी जाती हैं। अक्सर मलाइका फिटनेस के लिए योगा, जिम और वॉक करती स्पॉट की जाती हैं। हाल ही मलाइका घर से बाहर वॉक पर स्पॉट हुईं।

पहना मैचिंग मास्क
47 साल की मलाइका ने वॉक के दौरान टैंक टॉप और वाइट बाइकर्स शॉर्ट्स पहने हुए थे। बालों को बांधे हुए एक्ट्रेस ने हाई पोनीटेल बना रखी थी। उन्होंने टॉप से मैच करता ब्लैक कलर का मास्क लगा रखा था। इस दौरान एक्ट्रेस अपना मोबाइल फोन भी साथ लिए हुए थीं।

धर्मशाला में मिलीं अर्जुन से
बता दें कि हाल ही मलाइका हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला गईं थी। इस दौरान उनके साथ अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, तैमूर अली खान, सैफ अली खान थे। सैफ और अर्जुन अपनी आने वाली फिल्म 'भूत पुलिस' ( Bhoot Police Movie ) की शूटिंग कर रहे हैं। उनके साथ इस मूवी में जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी प्रमुख किरदारों में हैं।

'इंडियाज बेस्ट डांसर' में थीं जज
पिछले दिनों मलाइका टीवी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' ( India's Best Dancer ) पर नजर आ रहीं थीं। उनके साथ जज के रूप में गीता कपूर ( Geeta Kapoor ) और टेरेंस लेविस ( Terence Lewis ) भी थे। इस शो का फिनाले हो चुका है और विजेता घोषित होने के साथ शो खत्म हो गया है।

शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के दौरान ही मलाइका कोरोना पॉजिटिव हो गईं थीं। कोरोना से जंग जीतकर वापस मलाइका ने इस शो के जज के रूप में वापसी की थी।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन