मलाइका अरोड़ा के मॉर्निंग वॉक पोज हुए वायरल रविवार को दो आउटफिट में दिखीं मलाइका अरोड़ा बीच सड़क में मलाइका ने किया वर्कआउट
नई दिल्ली | बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के जिम लुक आए दिन वायरल होते रहते हैं। मलाइका अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। 47 की उम्र में मलाइका इतनी फिट दिखती हैं कि उनकी उम्र का पता लगा पाना वाकई बेहद मुश्किल है। फैंस भी मलाइका के ग्लो और फिटनेस मंत्रा को खूब पसंद करते हैं। रविवार के दिन मलाइका के दो लुक सामने आए। सुबह वो मार्निंग वॉक पर जाती हुई दिखाई दी तो बाद में सैलून जाते हुए उन्हें क्लिक किया गया। बीच सड़क में ही मलाइका एक्सरसाइज भी कर रही थीं। इस दौरान मलाइका का लुक बेहद लाइमलाइट में रहा।
मलाइका ने ब्लैक क्रॉप टॉप के साथ स्किनी ट्रैक पैंट पहना हुआ था। विरल भयानी ने अपने ट्विटर पर मलाइका के लुक्स को शेयर किया है। फैंस मलाइका के फिगर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इसके अलावा ग्रीन कलर के आउटफिट में भी मलाइका बेहद ही खूबसूरत नजर आईं। सैलून की तरफ जाती हुई मलाइका बहुत ही ग्लैमरस लग रही थीं। विरल भयानी ने उनके कई सारे फोटो शेयर किए हैं।
इससे पहले मलाइका ने का एक फोटोशूट सामने आया था जिसमें वो ब्यूटीफुल इंडियन ड्रेस में नजर आ रही थीं। मलाइका ने इस ड्रेस में कुछ बोल्ड पोज दिए थे जो देखने लायक थे। मलाइका ने अपने लुक को बेहद ही सिंपल रखा था हालांकि उनकी खूबसूरती में कोई भी कमी नहीं नजर आई थी। वहीं लहंगा चोली के साथ उन्होंने अपने बालों को टाय किया हुआ था।