बॉलीवुड

सफेद कपड़ों में मल्लिका ने रजत के साथ फिल्माया ‘गब्बर से कह दो…’

रामझूला के निकट गंगा तट पर फिल्म के एक गाने ‘गब्बर से कह दो, आज होली है’ की शूटिंग ...
2 min read
• •
Apr 13, 2019
Mallika Sherawat
Mallika Sherawat

बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तुम्हारी प्यारी सरिता' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग इनदिनों उत्तराखंड के ऋषिकेश में चल रही है। मल्लिका के अलावा इस मूवी में अभिनेता रजत कपूर भी मुख्य भूमिका में है। खबरों के अनुसार मल्लिका और रजत पर फिल्म के शॉट फिल्माए गए। इसमे होली मनाते हुए एक गीत को शूट किया गया।

रामझूला के निकट गंगा तट पर फिल्म के एक गाने ‘गब्बर से कह दो, आज होली है’ की शूटिंग की गई। इस दौरान मल्लिका शेरावत और अभिनेता रजत कपूर सफेद कपड़ों में नजर आए। दोनों होली के रंगों में सराबोर थे। उनके साथ एक दर्जन से अधिक कलाकारों ने इस गाने पर कई रीटेक लेकर फिल्म के लिए शॉट दिए।

शूटिंग के दौरान यूनिट ने लंच के खाली डिब्बे वहां फेंक दिए थे। यह नजारा देख मल्लिका गुस्से में आ गई। उन्होंने माइक उठाया और पूरी यूनिट को आदेश दिया कि वो यहां से अपने लंच के खाली डिब्बे हटा लें। यहां पर गंदगी फैलाने से गंगा भी प्रदूषित हो जाएगी। पंजाबी फिल्मों के मशहूर निर्देशक अजय छाबड़ा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे है।

Published on:
13 Apr 2019 07:03 pm
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ को जान से मारने का था प्लान, दूसरे बड़े बॉलीवुड स्टार को बनाना था शिकार, आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद ट्रोल्स को फिटनेस कोच ने दिया जवाब, मां आयशा ने भी किया रिएक्ट

‘उसे नशीली चीज खिलाकर मोबाइल छीना’, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी रेहान की मां ने किया बड़ा दावा

‘लॉरेंस बिश्नोई अंकल मैं हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं’, टाइगर श्रॉफ के नन्हे फैन ने हमले के बाद की अपील, बोला- जैकी अंकल के परिवार ने बहुत प्यार दिया

बेटे टाइगर श्रॉफ पर हमले के एक दिन बाद जैकी श्रॉफ ने उठाया बड़ा कदम, फिर से शुरू की मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ शूटिंग