
Mamta Kulkarni Movies: 90’s की फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बन गई हैं। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में उन्होंने ये पदवी स्वीकार की। ममता ने संन्यास लेने का फैसला क्यों लिया और अब क्या वो एक्टिंग कर पाएंगी? चलिए आपको बताते हैं।
एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की पदवी को स्वीकार किया और उन्हें नया नाम भी दिया गया। वो अब ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाएंगी। ममता ने संन्यास लेने का फैसला क्यों किया इसके बारे में उन्होंने खुद बताया है।
एक्ट्रेस ने कहा- “ये सब महाकाल और आदिशक्ति की इच्छाशक्ति से हुआ। मुझे कल ही महामंडलेश्वर बनने का मौका मिला था और मैंने 1 दिन का समय लिया ताकी सोच सकूं कि मुझे इसे स्वीकार करना चाहिए या नहीं। जब मुझे ये पता चला कि किन्नर अखाड़ा में किसी चीज़ की बंदिश नहीं ह, और यहां आप स्वतंत्र रूप से धार्मिक कार्य कर सकते हो, तब मैंने ये निर्णय लिया।”
अब सवाल ये उठता है कि क्या ममता कुलकर्णी अब एक्टिंग कर पाएंगी, क्या वो साध्वी रहते हुए फिल्मों में काम कर सकती हैं। इसका जवाब भी मिल गया है। इस सवाल का जवाब उनकी गुरू और किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने दिया है।
उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा कि ममता अगर चाहें तो महामंडलेश्वर बनने के बाद एक्टिंग जारी रख सकती हैं, लेकिन उन्हें केवल किसी धार्मिक पात्र का किरदार ही निभाना होगा। अखाड़े किसी को भी अपनी कला दिखाने से नहीं रोकते हैं।
बताया जा रहा है कि किन्नर अखाड़े के साथ जुड़ी ममता अब अखाड़े के वृंदावन स्थित आश्रम में सेवाएं देंगी। इसके साथ ही ये भी साफ हो गया है कि वो चाहें तो आगे भी एक्टिंग जारी रख सकती हैं। एक्ट्रेस ने तिरंगा, वक्त हमारा है, पुलिसवाला गुंडा, आशिक आवारा, दिलबर, क्रांतिवीर, करण अर्जुन, आंदोलन, बाजी, सबसे बड़ा खिलाड़ी, किस्मत, नसीब जैसी फिल्मों में काम किया है।