Manisha Koirala Yoga: एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने अपने बारे में फैंस को कुछ बातें बताई हैं। जिसे सुनकर फैंस भी काफी खुश हो रहे हैं।
Manisha Koirala Yoga: हीरामंडी एक्ट्रेस मनीषा कोइराला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें योग करना बेहद पसंद है। उन्होंने अपनी योग करने की पसंदीदा जगह भी बताई। मनीषा कोइराला कैंसर से जंग लड़ चुकी हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से लंबा ब्रेक लेकर एक बार फिर संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी से डेब्यू किया था। ऐसे में लाजमी है कि मनीषा कोइराला के लिए योग कितना जरूरी है। अब उन्होंने बताया कि उन्हें योग करना काफी अच्छा लगता है और अपनी फेवरेट जगह भी बताई।
मनीषा कोइराला ने जब से फिल्म हीरामंडी से दोबारा वापसी की है। तब से वह काफी चर्चा का विषय रहती है। अब उन्होंने बताया कि उन्हें मुंबई के समुद्र तटों पर योग का अभ्यास करना पसंद है। सोमवार को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर योगा मैट पकड़े और समुद्र किनारे टहलते हुए अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन फोटो में मनीषा काफी ज्यादा सुंदर लग रही है। उन्होंने आंखों पर काला चश्मा पहना हुआ है। मनीषा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "चलते रहो, चाहे वह किसी भी रूप में हो - चाहे वह योग हो, जिम हो, एरोबिक्स हो या डांस हो। मुंबई में रहते हुए, मुझे समुद्र तट पर योग करना बहुत पसंद है, खासकर सुबह के समय जब शहर शांत होता है और समुद्री हवा आत्मा को ऊर्जा देती है।"
मनीषा कोइराला ने आगे बताया, "समुद्र किनारे खुद के साथ और अपने आस-पास की दुनिया के साथ एक गहरा संबंध होता है। जब आप अपने शरीर और दिमाग को हरकत में लाते हैं तो सब कुछ बड़ा, उज्जवल और अधिक दिलचस्प लगता है। इससे शांति का एहसास होता है। इससे पहले अभिनेत्री ने एक रील शेयर की थी, जिसमें उन्हें मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से किसी स्थान के लिए उड़ान भरते हुए देखा जा सकता था।