बॉलीवुड

जानिए, मनीषा कोइराला ने कैसे दिया था मौत को मात, तस्वीरें दंग कर देंगी आपको

जानिए, कैसे मिला मनीषा कोइराला को जिंदगी जीने का दूसरा मौका
less than 1 minute read
Dec 02, 2019
manisha_koirala_shares_pics_of_her_cancer_recovery.jpg

नई दिल्ली। फिल्म 'सौदागर' से बॉलीवुड की ILU-ILU गर्ल बनी मनीषा कोइराला(manisha Koirala ) ज्यादातर लाइम लाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। कुछ सालों पहले मनीषा को शराब और सिगरेट की लत लग गई थी। जिसके चलते उन्हें ओवरियन कैंसर हो गया था। इस बीमारी का पता उन्हें साल 2012 में चला। जिसके चलते मनीषा पूरी तरह से टूट गई थी। लेकिन मनीषा ने हार नहीं मानी, उन्होंने मौत को मात देकर जिंदगी जीने का दूसरा मौका छीन लिया।

अब मनीषा ने कैंसर से लड़ते वक्त की तस्वीर शेयर की है।मनीषा ने दो तस्वीरों का कोलाज ट्वीटर पर शेयर किया है।कोलाज की एक तस्वीर में मनीषा अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं और ऑक्सीजन की पाइप उनकी नाक में है, वहीं दूसरी तस्वीर में बर्फ से ढके पहाड़ों पर दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मनीषा ने लिखा, इस दूसरे मौके के लिए मैं लाइफ की हमेशा आभारी रहूंगी, गुड मॉर्निंग फ्रेंड्स… यह जिंदगी बेहद खूबसूरत है। साथ ही, स्वस्थ और खुश रहकर जीने का एक मौका भी।

बता दें कैंसर का पता चलने के बार वो अमेरिका चली गईं और अपना इलाज करवाया। साल 2013 में मनीषा का कैंसर पूरी तरह से ठीक हो गया। इसके बाद अब उन्होंने अपने संघर्ष को हर किसी से शेयर किया है, उन्होंने 'Healed: How Cancer Gave Me A New Life' किताब भी लिखी है, जो लोगो को इस रोग से लड़ने के लिए हिम्मत देती है। बताते चलें जिस साल उनके कैंसर का पता चला था उसी साल उनका अपने पति मनीषा से तलाक हो गया था।

Published on:
02 Dec 2019 07:08 pm