बॉलीवुड

मानुषी छिल्लर महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को लेकर चलाएगी जागरूकता अभियान

मानुषी छिल्लर महिलाओं पर बढ़ते अपराधों को लेकर चलाएगी जागरूकता अभियान

less than 1 minute read
Jan 02, 2021
मानुषी छिल्लर

बॉलीवुड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर जागरूकता फैलाने का काम करने जा रही है। दरअसल अभिनेत्री को महिलाओं के खिलाफ ***** आधारित हिंसा को लेकर अवेयरनेस लाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने "ऑरेंज द वर्ल्ड" नामक वैश्विक पहल में शामिल किया है।

जानकारी के अनुसार 2017 में मिस वर्ल्ड विजेता रही मानुषी छिल्लर को महिलाओं के खिलाफ ***** आधारित हिंसा को लेकर जागरूकता लाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने ऑरेंज द वर्ल्ड नामक वैश्विक पहल में शामिल किया है। इसके चलते अभिनेत्री ने बताया कि महिलाएं हर कहीं अलग अलग तरह से हिंसा का शिकार होती है और यह देखकर उन्हें बहुत दुख होता है। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि सभी आयु वर्ग की महिलाओं को खतरा है और एक महिला होते हुए इस बात का एहसास काफी पीड़ादायक होता है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को हिंसा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और अन्य महिलाओं को भी यह करने के लिए सशक्त बनना चाहिए। उनका मानना है कि कोविड-19 महामारी के दौरान महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले बढ़ गए हैं। घरेलू हिंसा के मामले बढ़े हैं। लेकिन जैसा कि हम कोविड-19 से उबरने की दिशा में काम कर रहे हैं। वैसे ही हमें एक ऐसी दुनिया के पुनर्निर्माण की दिशा में सक्रिय रूप से काम करने की जरूरत है, जो महिलाओं के लिए सुरक्षित हो।

Published on:
02 Jan 2021 06:49 pm
Also Read
View All