बॉलीवुड

मनजिंदर सिंह सिरसा ने ड्रग मामले में कराई करण जौहर के खिलाफ शिकायत दर्ज, 2019 की पार्टी का वीडियो भी किया शेयर

बॉलीवुड इंडस्ट्री का ड्रग कनेक्शन की बात सामने आने के बाद से कई सेलेब्स पर एनसीबी का शिंकजा कसता हुआ नज़र आ रहा है। ऐसे में शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा 2019 में हुई करण जौहर की पार्टी में ड्रग इस्तेमाल को लेकर एनसीबी के चीफ से मुलाकात करते हुए शिकायत दर्ज की है। जल्द ही पार्टी में शामिल हुए सेलेब्स को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2020, 2:08 PM IST
Manjinder Singh Sirsa File Complaint Against Karan Johar In Drug Case
Manjinder Singh Sirsa File Complaint Against Karan Johar In Drug Case

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से इंडस्ट्री पर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं। पहले नेपोटिज्म और मूवी माफिया के चलते इंडस्ट्री सुर्खियों में बनी हुई थी। वहीं ड्रग कनेक्शन मामले में गिरफ्तार हुई अभिनेता की गर्लफ्रेंज रिया चक्रवर्ती के बयान से कई सेलेब्स की गर्दनों पर तलवार लटकनी शुरू हो गई है। रिया एनसीबी को दिए बयान में बताया कि बॉलीवुड में करीबन 80 प्रतिशत लोग ड्रग का सेवन करते हैं। जिसके बाद से एनसीबी के निशाने पर निर्देशक करण जौहर आ गए हैं। वहीं इस पूरे मामले में शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी करण की इस पार्टी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने पार्टी में ड्रग के इस्तेमाल होने की बात कही है।

शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने शिकायत में कहा है कि 2019 में इस पार्टी में ड्रग का इस्तेमाल किया गया था। इस मामले में उन्होंने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के डीजी राकेश अस्थाना से बातचीत की है। बीते मंगलवार मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल करण जौहर के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत की तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि उन्होंने बीएसएफ के हेड क्वार्टर में एनसीबी के चीफ राकेश अस्थाना से खास मुलाकात की है। जिसमें उन्होंने 2019 में हुई करण जौहर की ड्रग पार्टी की जांच और कार्रवाही के लिए कहा है।

यही नहीं नेता ने करण जौहर की पार्टी का पुराना वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि "याद कर लीजिये इस वीडियो में दिख रहे हर चेहरे को कुछ ही दिनों में ये लोग नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के दफ़्तर के बाहर लाइन में खड़े नज़र आएंगे!! अपनी ड्रग पार्टियों के कारण जेल जाने की तैयारी में!" #उड़ताबॉलीवुड। सिरसा ने अपनी इस पोस्ट में कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल और शाहिद कपूर को भी टैग किया है। आपको बता दें करण जौहर की पार्टी की जो वीडियो सामने आई है। उसमें इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे नज़र आ रहे हैं। जिसमें मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल और जोया अख्तर शामिल है।

Published on:
Also Read
View All
‘सेम क्वालिटीज हैं’, सलमान खान ने मातृभूमि के किरदार की तुलना भगवान राम से की, बोले- रामजी की तरह बेस्ट हस्बैंड, बेटा, भाई!

‘हर आर्मी का जवान संदेशे आते हैं तो नहीं गाएगा ना?’, ‘मातृभूमि’ के गाने पर मचे बवाल पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए सलमान खान का बड़ा ऐलान, सिर्फ 11 रुपये में मिलेगी ‘मातृभूमि’ की टिकट

‘मैं बस इतना कह सकता हूं कि मैंने अपने राम जी को देखा’, विवेक ओबेरॉय ने ‘रामायण’ को बताया ‘भारतीय संस्कृति का महायज्ञ’

अमिताभ बच्चन के घर जलसा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बॉम्बे हाईकोर्ट को मिला है ईमेल