बॉलीवुड

मनजिंदर सिंह को Karan Johar की शिकायत करने पर पाकिस्तान से मिल रही हैं धमकियां, केस वापस लेने को कहा

मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुंबई में करण जौहर के घर पर हुई एक पार्टी के वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। यह वीडियो 2019 का था। करण जौहर की इस पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।
2 min read
• •
Sep 30, 2020
Manjinder Singh Sirsa
Manjinder Singh Sirsa

नई दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया है कि करण जौहर और बॉलीवुड के बाकी हस्तियों के खिलाफ शिकायत करने पर उन्हें धमकियां मिल रही हैं। ये धमकियां उन्हें पाकिस्तान से दी जा रही हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट कर पूरी जानकारी दी है।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली पुलिस और वेस्ट दिल्ली के डीसीपी को टैग करते हुए लिखा कि मुझे इस नंबर से कॉल आया था। फोन करने वाले ने कहा कि भाई ने बोला है कि बॉलीवुड वाला मसाला बंद करो…इसपर मैंने पूछा कि कौन भाई? उसने बोला तुम भाई को नहीं जानते? भाई को तो पूरा देश जानता है…ये पंगे लेना बंद करो वरना सबको निपटा देंगे। मैंने फिर से पूछा कौन? उसने कहा, चुपचाप ये बॉलीवुड वाली नौटंकी बंद करो…केस वापस ले वरना तेरे को ठोकेंगे। उसके बाद मैंने एक बार फिर पूछा कि ये भाई कौन है? उसने जवाब दिया, क्यों मरना चाहते हो? जब गोली लगेगी तब तेरे परिवार को भी पता चल जाएगा कि भाई कौन हैं।’

इसके बाद मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मैं आग्रह करता हूं कि इस नंबर की जांच-पड़ताल की जाए। इस तरह की धमकियां मुझे प्रभावित नहीं कर सकती हैं। लेकिन इन धमकियों के पीछे जो मास्टरमाइंड काम कर रहा है उसका सामने आना जरुरी है।’

आपको बता दें कि मनजिंदर सिंह सिरसा ने मुंबई में करण जौहर के घर पर हुई एक पार्टी के वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। यह वीडियो 2019 का था। करण जौहर की इस पार्टी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। जिसमें दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, वरुण धवन, विक्की कौशल, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जैसे स्टार्स शामिल थे। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस पार्टी में सेलेब्स ने ड्रग्स का सेवन किया था।

Published on:
30 Sept 2020 02:28 pm
Also Read
View All
Vvaan Review: हॉरर के साथ रोमांच का तड़का लगाती है सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’, पलक झपकाने का भी नहीं देती मौका

The Vvaan Twitter Reaction: सिद्धार्थ- तमन्ना की ‘द वन’ देख किसी ने की छठ पूजा में आस्था की प्रशंसा, तो किसी ने बताया- मास्टपीस, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

‘सब कुछ ऊपरवाले की कृपा पर छोड़ दिया है’ ब्रह्मांड के रहस्यों और ईश्वर को लेकर अमिताभ बच्चन ने किया पोस्ट, हुआ वायरल

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर उठे अफेयर के सवालों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- करिश्मा और रवीना संग भी गया हूं मंदिर

Mushtaq Khan Last Rites: मुश्ताक खान के बेटे मोहसिन ने बताया कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? फैंस को लेकर भी दिया बयान