बॉलीवुड

रेप मामले पर यूजर ने लगानी चाही मनोज बाजपेयी की क्लास, खुद बन गया भक्त!

हाल ही में मनोज ने अपने सोशल अकाउंट पर एक यूजर को कुछ ऐसा ही जवाब दिया।जिसे पढ़कर लोग उनकी तारीफ करने लगे
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2018, 3:31 PM IST
Manoj Bajpayee
Manoj Bajpayee

बॉलीवु़ड अभिनेता मनोज बाजपेयी ना सिर्फ अपनी फिल्मों में, बल्कि नीजि जिंदगी में भी करारे जवाब देने के लिए जाने जाते हैं।जवाब भी ऐसे की सामने वाला मुरीद बन जाए। हाल ही में मनोज ने अपने सोशल अकाउंट पर एक यूजर को कुछ ऐसा ही जवाब दिया।जिसे पढ़कर लोग उनकी तारीफ करने लगे। दरअसल गाजियाबाद में एक मदरसे में हुए बलात्कार को लेकर एक यूजर ने मनोज वाजपेयी पर तंज कसा था।

यूजर ने मनोज को टैग करते हुए लिखा - बलात्कार के खिलाफ आवाज उठाते हुए ट्रेंड के हिसाब से नहीं चलना चाहिए, बल्कि इंसानियत के हिसाब से चलना चाहिए। इस ट्वीट पर जवाब देते हुए मनोज वाजपेयी ने लिखा, 'मैं इस जघन्य अपराध की घोर निंदा करता हूं और आगे भी करता रहूंगा। पीड़िता का धर्म चाहे कोई भी हो, हमारा विरोध हमेशा रहेगा। समस्या ये है कि आपका विरोध हमसे है अपराध से नहीं। आइए साथ मिलकर इस जघन्य अपराध से लड़ते हैं।

अभिनेता ने अपने इस जवाब से यूजर को भी पूरी तरह से संतुष्ट कर दिया। उसने मनोज बाजपेयी का धन्यवाद करते हुए लिखा, 'आपके प्रति मेरे ह्रदय में बहुत सम्मान है…जो कि और ज्यादा बढ़ गया है। हम सभी को मिलकर इस तरह के मामलों में साथ आकर आवाज उठानी चाहिए और अपने देश से इस बुराई को दूर करना चाहिए।'

दूसरे यूजर को भी पंसद आया जवाब
इसके अलावा कुछ और यूजर्स ने भी मनोज वाजपेयी के इस जवाब की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि कम से कम आपने इस विषय पर देर-सबेर लिखा तो सही, लेकिन शर्म आनी चाहिए उन अभिनेत्रियों को जिन्होंने कठुआ गैंगरेप के बाद मजहब देखकर अपनी आवाज उठाई थी।

वहीं एक और यूजर ने लिखा कि अगर सरकार और सरकारी संस्थान अपनी जिम्मेदारी ठीक से निभाएं तो इस तरह विरोध करने की जरुरत ही नहीं पड़ेगी।

घटना
बताते चलें कि हाल ही में दिल्ली में रहने वाली 11 साल की लड़की को पुलिस ने गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में एक मदरसे से मुक्त कराया।पीड़िता को एक नाबालिग मदरसे में लेकर आया और वहां उसके साथ बलात्कार किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Published on:
Also Read
View All
बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी

पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार