बॉलीवुड

मनोज वाजपेयी ने मुंबइकर के रूप में दिया प्रवासियों को यह संदेश

मनोज वाजपेयी ने मुंबई कर के रूप में दिया प्रवासियों को यह संदेश

less than 1 minute read
Jun 28, 2020
मनोज बाजपेयी

बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसके माध्यम से मुंबई आने वाले सभी प्रवासियों को एक अहम संदेश दिया है।

एक्टर ने वीडियो में कहा है कि मुझे इंडस्ट्री में आए 26 साल हो गए हैं। आज भी मैं वह दिन याद करता हूं, जब मैं पहली बार बिहार से दिल्ली और दिल्ली से मुंबई आया था। जन्म भूमि बिहार और कर्म भूमि मुंबई। जी हां मैं एक बिहार मुंबइकर हूं। यहां हर सेकंड एक प्रवासी सैकड़ों सपने लिए शहर में आता है। चाहे वह बिहारी हो या मराठी मुंबई सबका स्वागत बाहें खोल कर करती है।उन सपनों का पीछा करने में आप कई बार गिरते हैं, लड़खड़ाते हैं, गिरते हैं, टूटते हैं, बिगड़ जाते हैं, फिर उठते हैं लड़ते हैं और आगे बढ़ते चले जाते हैं। लेकिन मैंने हार नहीं मानी, यहां तक कि कई मराठी व्यक्ति का किरदार कर डालें। चाहे वह पिछला किरदार सत्या म्हात्रे का हो या अलीगढ़ का रामचंद्र सिरस हो

उन्होंने अपनी फिल्म भोंसले की रिलीज पर बोलते हुए कहा कि इस बार नया किरदार आप लोगों को ना सिर्फ अपनी चुप्पी से, खामोशी से अपनी तरफ आकर्षित करेगा ।बल्कि पूरी तरह से आपको जीत लेगा। इस नए किरदार का नाम है "गणपत भोंसले", मैंने आज भी इस फिल्म को उसी शिद्दत से निभाया है। जिस तरह से मैंने अपनी पहली फिल्म और पहले किरदार को निभाया था।

Published on:
28 Jun 2020 09:11 am
Also Read
View All