बॉलीवुड

मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर के रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करना चाहते हैं मनोज मुंतशिर

लेखक-गीतकार मनोज मुंतशिर मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर पर फिल्म बनाने वाले हैं। इसके साथ ही वह निर्माता की पारी शुरू करेंगे। मनोज का कहना है कि वह अहिल्याबाई के रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को लेना चाहते हैं क्योंकि उनमें वो सब है, जो इस रोल के लिए जरूरी है।
2 min read
• •
May 31, 2021
priyanka_as_ahilyabai.png

मुंबई। लेखक-गीतकार मनोज मुंतशिर निर्माता बनने जा रहे हैं। निर्माता के रूप में उनकी पहली फिल्म मराठा रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर होगी। मुंतशिर का कहना है कि वह इस फिल्म में लीड रोल के लिए प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करना चाहते हैं।

प्रियंका वो सब जो इस रोल के लिए जरूरी
प्रियंका चोपड़ा को ही रानी अहिल्याबाई होल्कर के किरदार के लिए चुनने के पीछे मनोज मुंतशिर कारण भी बताते हैं। मीड-डे से बातचीत में मनोज ने बताया कि प्रियंका में ऐसा रोल प्ले करने के लिए जरूरी आग, जुनून और विश्वास है। उनका कहना है कि प्रियंका स्टारर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में परफॉर्मेंस शानदार थी। हालांकि उन्होंने इस संबंध में अभी तक प्रियंका से बात नहीं की है क्योंकि अभी तक स्क्रिप्ट शुरूआती स्टेज में ही है। जैसे ही ये पूरी होगी, वे प्रियंका से इस बारे में जरूर बात करेंगे।

अहिल्याबाई की विरासत पर होगा फोकस
मनोज ने इस बारे में आगे बताया,'जब हम महिला शासकों की बात करते हैं, तो हम रानी लक्ष्मीबाई पर ही ठहर जाते हैं। हालांकि उनका देश के लिए उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता है ना ही अहिल्याबाईजी का। जब औरंगजेब देश में मंदिरों को नष्ट कर रहा था, तब वह नए मंदिर बनवा रहीं थीं। हालांकि इस फिल्म में इस पहलू पर फोकस नहीं करके, उनकी विरासत पर फोकस किया जाएगा। अहिल्याबाई होल्कर के शासन में इंदौर को नई उंचाईयों तक लेजाकर उन्होंने अपनी शासकीय क्षमता का परिचय दिया।

'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी' होगा मूवी का नाम
मनोज मुंतशिर की इस मूवी का नाम 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी' होगा। इस फिल्म के इसी साल फ्लोर पर आने की संभावना है। मनोज इस फिल्म में सह-लेखक और डायलॉग राइटर की तरह भी काम करेंगे। उनका कहना है कि इस फिल्म को हिन्दी, मराठी, तमिल और तेलुगु में बनाया जाएगा।

Published on:
31 May 2021 05:32 pm
Also Read
View All
‘मुझे तो नाना पाटेकर की मौत पर शक हो रहा है’, तनुश्री दत्ता ने फिर बोला हमला, सुशांत सिंह राजपूत के नाम को भी घसीटा

कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील उज्जवल निकम ने ‘प्रहार’ के मेकर्स के सामने रखी थी बड़ी शर्ते, बोले- असली नामों का होना चाहिए इस्तेमाल

‘लंदन-अमेरिका पसंद है तो वहां वापस चले जाओ’, ध्रुव राठी पर तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना? CJP प्रोटेस्ट पर निकाली भड़ास

CJP आंदोलन के बाद अभिनेता इमरान खान पर पुलिस का बड़ा एक्शन, FIR हुई दर्ज, लगी 223, 126(2) की धाराएं

तनुश्री दत्ता ने नए पोस्ट में लिया नाना पाटेकर का नाम! बोलीं- उनकी मौत की पूरी पुष्टि हो