बॉलीवुड

फिल्मों में गाना गाने वाले मनोज तिवारी कैसे बन गए राजनीति के स्टार?

आज मनोज तिवारी का जन्मदिन (manoj tiwari birthday ) है नेता अभिनेता नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे मनोज

2 min read

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव (delhi election 2020) का बिगुल बज गया है। 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। वहीं सभी पार्टी अपने प्रचार प्रसार में लग गई है। भाजपा (BJP) ने मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को अपना सारथी बनाया है। वे अब एक बड़े नेता बन चुके हैं लेकिन अब भी ज्यादातर लोग मनोज को भोजपुरी सुपरस्टार के तौर पर ही जानते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह इनका सौम्य स्वभाव है। आज मनोज तिवारी का जन्मदिन (manoj tiwari birthday ) है। और इस मौके पर हम आपको उनके बारे कुछ दिलचस्प बातें बताएंगे।

मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) का जन्म 1 फरवरी 1971 में बिहार के अतरवालिया गांव में हुआ था। छोटे से गांव में जन्मे मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) को यहां तक पहुचनें में बहुत सी मुश्किलों का सामना करा पड़ा है। उनके सफर की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। मनोज एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं।

बचपन में मनोज को क्रिकेट खेलने का शौक था।वे एक अच्छे क्रिकेटर भी रहे हैं। कई लेवल पर क्रिकेट खेलने के वे भोजपुरी में गाना गाने लगे। भोजपुरी फिल्मों का सुपरहिट अभिनेता बनने से पहले उन्होंने तकरीबन 10 साल भोजपुरी गायक के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मनोज तिवारी को असली पहचान साल 2003 में आई फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' से मिली। फिल्म में उनके काम को खूब सराहा गया। मनोज तिवारी 'बिग बॉस' के चौथे सीजन में भी नजर आ चुके हैं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में उनका गाया गाना 'जिया हो बिहार के लाला' आज भी लोगों की जुबान पर है। साल 2004 से लेकर 2014 तक मनोज तिवारी ने कुल 18 फिल्में की हैं।

राजनीति में कदम रखते ही मनोज तिवारी को हार का सामना करना पड़ा था। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने सपा के टिकट पर योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद मनोज ने भाजपा ज्वाइन कर लिया।

Published on:
31 Jan 2020 10:14 am
Also Read
View All