बॉलीवुड

बॉलीवुड स्टार्स कर रहे माइक्रो वेडिंग, दीपिका-रणवीर भी अपनाएंगे यही फॉर्मूला

दीपिका और रणवीर की माइक्रो वेडिंग होगी। जो कि आने वाले महीने नवंबर की 14 और 15 तारीख को इटली के लेक कोमो में होगी।
3 min read
Oct 26, 2018
Deepika And Ranveer
Deepika And Ranveer

बॉलीवुड में मानो इन दिनों शादी क सीजन चल रहा है। एक के बाद एक स्टार्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की डेट फाइनल हुई है। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। बी-टाउन में ऐसी ही कई जोड़ियां हैं च्वॉइस माइक्रो वेडिंग रही है। यानी की ऐसी शादी जिसमें केवल परिवार के सदस्य और खास मेहमान ही शामिल होते हैं लेकिन शादी के बाद भव्य तरीके से रिसेप्शन कर दिया जाता है।

दीपिका और रणवीर

खबरों के मुताबिक, दीपिका और रणवीर की माइक्रो वेडिंग होगी। जो कि आने वाले महीने नवंबर की 14 और 15 तारीख को इटली के लेक कोमो में होगी। खबरें ये भी हैं कि दीपवीर की शादी में केवल परिवार के सदस्य और क्लोज फ्रेंड्स को ही आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि इनकी शादी में फोन तक ले जाने की भी परमिशन नहीं है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस

इसी साल अगस्त के महीने में प्रियंका और निक की सगाई हुई थी। जिसमें केवल दोनों तरफ से परिवार के सदस्य और कुछ खास लोग ही शामिल किए गए थे। इनके अलावा और किसी को भी सगाई में आमंत्रित नहीं किया गया था।

नेहा धूपिया और अंगद बेदी

नेहा धूपिया और अंगद बेदी इसी साल 10 मई को शादी के बंधन में बंध गए थे। इन्होंने शादी कुछ ज्यादा ही जल्दबाजी में की। इनकी शादी की खबर सोनम कपूर की शादी के बाद आई थी। नेहा के इतने जल्दबाजी में शादी करने की वजह उनकी प्रेग्नेंसी मानी जा रही थी। नेहा ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर दी। वह बेबी बंप में हर इवेंट में शिरकत करती हैं। हाल ही में वह फैशन वीक में रैंप वॉक करती नजर आई थीं।

अनुष्का और विराट कोहली

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली काफी समय से अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में थे। इसके बाद दोनों स्टार्स ने बीते साल 11 दिसंबर, 2017 को शादी के बंधन में बंध गए। बता दें, इन्होंने भी इटली में ही शादी की थी और इनकी शादी में कुछ क्लोज फ्रेंड्स और परिवार के लोग ही आमंत्रित किए गए थे। हालांकि शादी करने के बाद उन्होंने मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन भी दिए थे।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड का सबसे चर्चित परिवार बच्चन परिवार ने भी माइक्रो वेडिंग को ही अपनाया था। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी में केवल कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए थे। यहां तक की इनकी शादी में फोटोज तक सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करने की अनुमति थी।

Published on:
26 Oct 2018 03:21 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा