बॉलीवुड

‘हिंदू भगवान ही क्यों…?’, अब सैनिटरी पैड पर ‘कृष्ण जी’ दो दिखा फिर भड़काया लोगों का गुस्सा, ‘Masoom Sawaal’ के निर्माता-निर्देशक पर केस दर्ज

बॉलीवुड को लेकर लगातार सोशल मीडिया बायकॉट करने में लगी हैं, लेकिन फिर भी बॉलीवुड वाले लोगों की भावनाओं को आहत करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 5 अगस्त में फिल्म 'मासूम सवाल' (Masoom Sawaal) रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन फिल्म के निर्माता-निर्देशक पर उनके पोस्टर को लेकर केस दर्ज किया गया है।
2 min read
• •
Updated: 8 Aug 2022, 10:02 AM IST
अब सैनिटरी पैड पर 'कृष्ण जी' दो दिखा फिर भड़काया लोगों का गुस्सा
अब सैनिटरी पैड पर 'कृष्ण जी' दो दिखा फिर भड़काया लोगों का गुस्सा

अभी हाल ही में 5 अगस्त को डायरेक्टर संतोष उपाध्याय (Director Santosh Upadhyay) द्वारा निर्देशित फिल्म 'मासूम सवाल' (Masoom Sawaal) रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन इस फिल्म ने एक बार फिर लोगों की भावनाओं पको ठेस पहुंचाई है। जहां एक तरह लगातार सोशल मीडिया पर #BoycottBollywood ट्रेंड कर रहा है, वहीं दूसरी तरह बॉलीवुड के डायरेक्टर-एक्टर लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ये फिल्म अपने रिलीज के साथ ही विवादों में आ फंसी है। इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक के खिलाफ गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने में FIR दर्ज कराई गई है।

ये शिकायर हिंदू राष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित राठौर (Amit Rathore) की ओर से करवाया गया है। शिकायत करते हुए उनका कहना है कि 'फिल्मकार ने हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को एक बार फिर से ठेस पहुंचाई गई है'। अमित राठौर का कहना है कि 'फिल्मकार ने जानबूझकर फिल्म के पोस्टर में सैनेटरी पैड पर भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर लगाकर हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने का काम किया है'।

अमित राठौर की ओर से शिकायत के आधार पर साहिबाबाद थाने में फिल्म के निर्देशक संतोष उपाध्याय और निर्माण नक्षत्र 27 मीडिया के निदेशक पर केस दर्ज किया गया है। ये पूरा विवाद फिल्म की जारी पोस्टर पर किया गया है, जिसपर कई सारे स्टार्स के साथ ही श्रीकृष्ण की तस्वीर भी नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें:Kareena Kapoor ने कहा - 'मत देखो हमारी फिल्म', Aamir Khan बोले - 'जिसको पसंद नहीं न देखें'; लोग ने दिया जवाब - 'ठीक है फिर होगा पूरा Boycott'


बता दें कि डायरेक्टर संतोष उपाध्याय द्वारा निर्देशित फिल्म 'मासूम सवाल' लड़कियों और महिलाओं को होने वाले मासिक धर्म और इससे जुड़ी कुरीतियों पर आधारित है। फिल्म में नितांशी गोयल, एकावली खन्ना, शिशिर शर्मा, मधु सचदेवा, रोहित तिवारी, वृंदा त्रिवेदी, रामजी बाली, शशि वर्मा जैसे स्टार्स ने काम किया है। इस फिल्म की पटकथा कमलेश के मिश्रा द्वारा लिखी गई है।

फिल्म का ट्रेलर 18 जुलाई को रिलीज हुआ था। वहीं ये फिल्म 5 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज चुकी है। हालांकि, रिलीज से पहले ही फिल्म अपने पोस्टर को लेकर विवादों में आ गया था। सैनेटरी पैड पर भगवान कृष्ण की तस्वीर देख सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी। इससे पहले भी हिंदू देवी-देवताओं को लेकर कई विवाद खबरों में सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'इन्हें सबक सिखाना जरूरी...', Aamir Khan की ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर चल रहे विवाद पर बोले Mukesh Khanna

Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई