बॉलीवुड

जैकलीन फर्नांडिस-सुकेश चंद्रशेखर की लव-स्टोरी पर बन सकती है फिल्म, OTT पर होगी रिलीज

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (jacqueline fernandez )और 200 करोड़ की ठगी करने वाले सुकेश चंद्रशेखर के रिश्ते चर्चाओं में है। हाल में दोनों की साथ में एक फोटो वायरल हुई थी, जिसके बाद से ही हर कोई जानना चाहता है दोनों के बीच क्या रिश्ता है. ऐसे में खबरें आ रही हैं कि जल्द ही दोनों पर फिल्म बन सकती है, जिनको OTT पर रिलीज किया जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2021, 4:43 PM IST
jacqueline fernandez

खूबसूत एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (jacqueline fernandez )बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। जैकलीन ने अपनी खूबसूरती और अपने दम पर इंडस्ट्री में और अपने फैंस के बीच अपनी अलग पहचान कायम की है। उनको करोड़ों की संख्या में फैन फॉलो करते हैं। फैंस उनकी हर एक अदा के दीवाने हैं। सोशल मीडिया पर जैकलीन फर्नांडिस पर काफी एक्टिव रहती हैं।

इन दिनों जैकलीन फर्नांडिस अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में है। वैसे तो वो अपनी आने वाली फिल्मों लेकर थोड़ी व्यस्त चल रही है, लेकिन कुछ दिनों से उनका नाम 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ रहा है। जिसके चलते कभी वह एयरपोर्ट पर रोक ली जाती हैं। तो कभी सुकेश द्वारा दिए गिफ्ट को लेकर भी चर्चा में हैं।

इतना ही नहीं कुछ दिनों पहले दोनों की साथ में एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसके बाद से ही दोनों के रिश्ते को लेकर काफी बातें की जा रही हैं। वहीं अब दोनों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि जैकलीन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर रिलेशनशिप में थे, जिसको लेकर अब मेरर्स उनके रिलेशनशिप पर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं और इसको OTT पर रिलीज किया जा सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर के साथ रिश्ते को लेकर ED द्वारा भी जैकलीन फर्नांडिस से काफी पूछताछ भी हुई थी। सुकेश चंद्रशेखर का नाम मनी लॉन्ड्रिंग में सामने आया हैं। 200 करोड़ की ठगी करने वाले सुकेश ने जैकलीन को एक बड़ी फिल्म का लालच दिया था। अब देखना ये है कि दोनों की ये फिल्म कब रिलीज होती है और दर्शकों के बीच क्या कमाल दिखाती है। फिलहाल तो इस खबर को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Published on:
Also Read
View All