बॉलीवुड

जानिए क्यों मीना कुमारी ने जिंदगी भर अपना बायां हाथ छुपाकर रखा?

मीना कुमारी को ‘ट्रेजेडी क्वीन’ के नाम से भी जाना जाता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस ने हमेशा कैमरे के सामने अपना बायां हाथ छुपाकर रखा।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2021, 11:20 AM IST
meena_kumari_.jpg
Meena Kumari

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मीना कुमारी से जुड़े किस्से आज भी मशहूर हैं। वह एक शानदार अभिनेत्री थीं। साथ ही, वह एक बेहतरीन डांसर भी थीं। उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता था। मीना कुमारी ने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया। फिल्मी पर्दे पर उनकी जिंदगी जितनी हसीन लगती थी, असल जिंदगी में वह उतनी ही परेशान थीं। मीना कुमारी को ‘ट्रेजेडी क्वीन’ के नाम से भी जाना जाता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस ने हमेशा कैमरे के सामने अपना बायां हाथ छुपाकर रखा।

मीना कुमारी हमेशा अपने बांये हाथ को साड़ी या दुपट्टे से छिपाकर रखती थीं। इस बारे में कमाल अमरोही के बेटे ताजदार अमरोही ने एक इंटरव्यू में बात की थी। डीएनए की मानें तो, ताजदार अमरोही ने बताया कि 21 मई, 1951 को मीना कुमारी महाबलेश्वर से मुंबई वापस लौट रही थीं, तभी रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे के बाद मीना कुमारी को कई दिनों तक अस्पताल में एडमिट रहना पड़ा था। लेकिन इस हादसे में उनकी बायें हाथ की सबसे छोटी अंगुली टूट गई थी। इलाज के बाद उनकी उस अंगुली का शेप काफी बदल गया था। वह गोल हो गई थी।

ऐसे में मीना कुमारी को अपनी अंगुली काफी अजीब लगती थी। कहा जाता है कि मीना कुमारी को लगता था कि अंगुली दिखाने से उनकी खूबसूरती कम लग सकती है इसलिए वह बायें हाथ की अंगुली को शूटिंग के दौरान हमेशा छिपाकर रखती थीं। ताजदार अमरोही ने इंटरव्यू में बताया कि कई बार निर्देशक मीना को अंगुली छिपाने के लिए मना करते थे। लेकिन वह फिर भी हमेशा अपनी अंगुली छिपाकर रखती थीं।

बता दें कि मीना कुमारी ने 24 मई, 1952 को कमाल अमरोही से शादी की थी। हालांकि, कमाल अमरोही पहले से शादीशुदा थे। लेकिन मीना और वो एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे। जिसके बाद दोनों ने छुपकर निकाह कर लिया। उनकी शादी से कमाल अमरोही की पहली पत्नी महमूदी को काफी दुख हुआ था। दो पत्नियों के बीच फंसे होने के कारण कमाल अमरोही ने मीना कुमारी को तलाक दे दिया था। तलाक के बाद मीना कुमारी को शराब की लत लग गई और 38 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Published on: