बॉलीवुड

‘नाशते’ के लिए Aamir Khan की इस सुपरहिट फिल्म को Milind Soman नेबीच में ही मार दी थी लात!

'Made In India' फेम एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आमिर खान (Aamir Khan) की एक सुपरहिट फिल्म को बीच में ही लात मारकर छोड़ आए थे।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2022, 3:34 PM IST
Aamir Khan की इस सुपरहिट फिल्म को छोड़ चुके हैं Milind Soman
Aamir Khan की इस सुपरहिट फिल्म को छोड़ चुके हैं Milind Soman

अपनी फिटनेस और जबरदस्त बॉडी के लिए फिमेल फैंस के बीच छाए रहने वाले फेमस सॉन्ग 'Made In India' फेम एक्टर मिलिंद सोमन (Milind Soman) 57 साल की उम्र में भी एकदम फिट और हैंडसम नजर आते हैं। मिलिंद सोमन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपने लाखों-करोड़ों फैंस के साथ अपनी सिजलिंग फोटो-वीडियो साझा करते रहते हैं, जिसको लेकर उनके फैंस भी उनकी काफी तारीफें करते हैं। मिलिंद सोमन को सोशल मीडिया पर मिलियन्स में फैंस फॉलो करते हैं। मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस को लेकर इतने सजक हैं कि वो अपने खाने-पीने के साथ कोई कोताई नहीं बरते और अपने खाने-पीने का खूब ख्याल रखते हैं। मिलिंद ने अपने करियर की शुरूआत बतौर सुपरमॉडल की थी।

समय से नहीं मिला था नाशता

फिल्म में मिलिंद को 'शेखर मल्होत्रा' का किरदार मिला था, लेकिन उनको समय पर नाश्ता नहीं मिला, जिसकी वजह से उन्होंने इस फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया था। इस किस्से का जिक्र खुद एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था कि 'मैंने अपनी साइकिल फेंकी और पूछा था 'मेरा नाश्ता कहां है? उन्होंने मुझे कुछ भी नहीं दिया। मैं घर पर नहीं था'।

यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने की Yogi Adityanath की तारीफ, तो यूजर्स बोले - 'इतना बदलाव कैसे?'

75% फिल्म पूरी कर चुके थे एक्टर

मिलिंद ने अपने इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा किया कि जब उन्होंने इस फिल्म को बीच में छोड़ा था तब वो इसकी 75 प्रतिशत कर शूटिंग कर चुके थे। इतना ही नहीं मिलिंद के फिल्म छोड़ने के बाद उसका रोल एक्टर दीपक तिजोरी (Deepak Tijori) को मिला था। साथ ही उन्होंने बताया था कि 'शेखर के रोल के लिए उन्हें ऑडिशन में रिजेक्ट कर मिलिंद को रख लिया गया था'।

यह भी पढ़ें: Boney Kapoor को इस एक्टर ने बताया 'बेईमान'!

Updated on:
9 Nov 2022, 3:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ