
Boney Kapoor को इस एक्टर ने बताया 'बेईमान'
हाल में फिल्ममेकर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने बॉलीवुड में लगातार फ्लॉप हो रहीं फिल्मों को लेकर एक इंटरव्यू में अपनी बात रखी, जिसको लेकर वो सुर्खियों में आ गए हैं। फिल्ममेकर का कहना है कि 'कुछ एक्टर्स 25-30 दिन में शूटिंग खत्म करते हैं और फीस पूरी लेते हैं, लेकिन फिल्में फ्लॉप रह जाती है'। उनके इस बयान के बाद माना जा रहा है कि बोनी कपूर ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) पर निशाना साधा है, लेकिन अपने बयान के बाद खुद बोनी कपूर भी सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ चुके हैं। इतना ही नहीं हाल में उनके इस बायन पर बॉलीवुड एक्टर और खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल आर खान यानी केआरके (KRK) ने भी अपना रिएक्शन दिया है और उनको ही 'बेईमान' बताया है।
बेईमान हैं बोनी कपूर?
केआरके अपने ट्वीट में आगे लिखते हैं कि 'कहीं ना कहीं मैं बोनी कपूर से सहमत हूं, लेकिन मेरा सवाल उनसे ये है कि आपकी पिछली 3 फिल्में तेवर, मॉम, मिली भी फ्लॉप हैं। मतलब आप भी बेईमान हैं?'। केआरके के इस ट्वीट पर काफी संख्या में यूजर्स ने अपनी-अपनी बात रखी है। जहां कुछ यूजर्स ने उनका पक्ष लिया है तो, वहीं कुछ यूजर्स ने इस बात को लेकर भी केआरके को खूब ट्रोल किया।
यह भी पढ़ें: Adah Sharma की 'The Kerala Story' होगी बैन?
यूजर्स कर रहे केआरके ट्रोल
केआरके ने आगे कहा कि 'बॉलीवुड 99 फीसदी फ्लॉप फिल्में दे रहा है। ऐसा कर वो 100 करोड़ों का नुकसान झेल रहा है। फिर भी प्रोड्यूसर्स हर हफ्ते 8-10 फिल्में बना रहे हैं। क्या आपको लगता है ये सफेद और काले धन का खेल है?'। केआरके के दोनों ट्वीट तेजी से वायरल हो रहे हैं और यूजर्स उनके ट्वीट्स पर जमकर रिप्लाई भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: इस चीज को करने से घबरा रहीं Samantha Ruth Prabhu
Updated on:
9 Nov 2022, 1:00 PM IST
Published on:
9 Nov 2022, 12:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.