
Adah Sharma की 'The Kerala Story' होगी बैन
हाल में एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) की अपकमिंग फिल्म 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) का टीजर रिलीज किया गया था, जिसके बाद से फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब विवाद देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर ही यूजर्स के बीच आपस में ही मानों जंग सी छिड़ चुकी है। कई यूजर्स फिल्म को पॉपोगैंडा बता रहे हैं, तो कुछ फिल्म को सच बता रहे हैं। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद फिल्म के निर्देशक विपुल शाह (Vipul Shah) पर FIR दर्ज करवाई गई है। वहीं फिल्म के मेकर्स पर आरोप लगा कि 'उन्होंने फिल्म के जरिए केरल को बदनाम करने की कोशिश की है', जिसके बाद फिल्म के टीजर पर FIR दर्ज करने का निर्देश जारी किया गया है।
हाई टेक क्राइम इंक्वायरी ने भेजी रिपोर्ट
वहीं हाई टेक क्राइम इंक्वायरी सेल ने मामले की प्रारंभिक जांच की और इसकी रिपोर्ट डीजीपी को भेजी है। बताया जा रहा है कि फिल्म का टीजर देखने के बाद तमिलनाडु के एक पत्रकार ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखा था, जिसमें पत्रकार ने केरल सरकार से फिल्म के निर्देशक को बुलाने और टीजर की सच्चाई की जांच करने की मांग की थी।
यह भी पढ़ें: इस चीज को करने से घबरा रहीं Samantha Ruth Prabhu
क्या दिखाया गया है टीजर में
बता दें कि टीजर में अदा शर्मा बुर्के में नजर आ रही हैं। साथ ही वो बताती हैं कि 'उन्हें हिंदू से इस्लाम धर्म में अपनाने के लिए जबरन अगवा किया गया था। उनका नाम शालीनी उन्नीकृष्णन है, जिसको बदलकर अब वो फातिमा बनाया हो चुकी हैं। वे नर्स बनकर जनता की सेवा करना चाहती थीं, लेकिन अब वो एक आतंकवादी हैं'।
यह भी पढ़ें:Ishaan Khattar को नहीं पसंद भाभी Mira Rajput की ये आदात!
Updated on:
9 Nov 2022, 1:20 PM IST
Published on:
9 Nov 2022, 12:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.