बॉलीवुड

मीरा राजपूत का खुलासा, बेस्ट फ्रेंड का शाहिद कपूर पर था क्रश, बोलीं- जब मैंने उसे बताया…

हाल ही में मीरा ने अपनी शादी से जुड़े किस्से शेयर किए। उन्होंने बताया कि उनकी दोस्त को शाहिद कपूर पर क्रश था। साथ ही, उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपनी दोस्त को बताया कि वह शाहिद से शादी कर रही हैं तो उनका कैसा रिएक्शन था।  
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2021, 6:37 PM IST
mira_rajput_.jpg
Mira Rajput

नई दिल्ली। नई दिल्ली। बॉलीवुड के कबीर सिंह यानि शाहिद कपूर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी एक्टिंग के कारण तो लोग उनके दीवाने हैं ही। साथ ही, उनके लुक्स पर लाखों लड़कियां फिदा हैं। उन्होंने बॉलीवुड की कई हसिनाओं को डेट किया है। जिसमें करीना कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक का नाम शामिल है। हालांकि, शाहिद ने एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड लड़की से अरेंज मैरिज की। उन्होंने दिल्ली की मीरा राजपूत को अपना हमसफर बनाया। दोनों ने साल 2015 में शादी की। शाहिद से शादी करने के बाद मीरा राजपूत की पॉपुलैरिटी भी किसी स्टार से कम नहीं है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

लेकिन हाल ही में मीरा ने अपनी शादी से जुड़े किस्से शेयर किए। उन्होंने बताया कि उनकी दोस्त को शाहिद कपूर पर क्रश था। साथ ही, उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपनी दोस्त को बताया कि वह शाहिद से शादी कर रही हैं तो उनका कैसा रिएक्शन था।

दरअसल, हाल ही में Curly Tails के साथ एक इंटरव्यू में मीरा राजपूत से पूछा गया कि क्या कभी शाहिद को स्क्रीन पर देखने के बाद उन्हें क्रश हुआ? इस पर मीरा ने बताया, ‘मेरी बेस्ट फ्रेंड का क्रश शाहिद पर था। तो जब मैंने उसे बताया कि मैं शाहिद से शादी करने जा रही हूं तो उसका रिएक्शन था “ओह माई गॉड” क्योंकि वह पहले भी अक्सर मुझसे कहती थी कि शाहिद पर उसका क्रश है।‘

इसके बाद मीरा ने बताया, ‘जाहिर है इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता था क्योंकि उस वक्त तक वह मेरी जिंदगी में नहीं था। लेकिन वह ऐसी थी कि “क्या तुम्हें पता है स्कूल के दिनों से वह मेरा क्रश था।“ हम कॉलेज फ्रेंड्स हैं और यह मजेदार था। हम अभी भी इस बारे में बात करके हंसते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही मैं और शाहिद उससे और उसके हसबैंड से मिलकर आए हैं।‘

इसके अलावा मीरा ने बताया कि वह शाहिद की पुरानी फिल्मों को देखती हैं और उन्हें एंजॉय करती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें शाहिद की “चुप चुपके” फिल्म काफी पसंद है। बता दें कि शाहिद और मीरा के दो बच्चे हैं। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। हाल ही में शाहिद और उनका पूरा परिवार मालदीव वेकेशन मनाने के लिए गया था। यहां से मीरा ने अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा