बॉलीवुड

अपनी पत्नी मीरा राजपूत को कुछ ऐसे मैसेज भेजते हैं शाहिद कपूर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्क्रीनशॉट्स

मीरा राजपूत अक्सर अपने और शाहिद के बॉन्डिंग के बारे में लोगों को बताती हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि शाहिद उन्हें किस तरह के मैसेज भेजते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम डीएम के स्क्रीनशॉट को शेयर किया है।
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2021, 12:43 PM IST
mira_rajput.jpg
Mira Rajput

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। बॉलीवुड के कबीर सिंह कहलाए जाने वाले शाहिद ने दिल्ली की मीरा राजपूत से अरैंज मैरिज की थी। लेकिन इसके बावजूद दोनों के बीच बेहद प्यार है। दोनों इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल हैं। उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। शाहिद की पत्नी मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अब मीरा ने शाहिद के मैसेज एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

मीरा राजपूत अक्सर अपने और शाहिद के बॉन्डिंग के बारे में लोगों को बताती हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया है कि शाहिद उन्हें किस तरह के मैसेज भेजते हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम डीएम के स्क्रीनशॉट को शेयर किया है। स्क्रीनशॉट में देखा जा सकता है कि शाहिद ने मीरा को मैसेज किया हुआ है। उन्होंने एक इंस्टा रील भेजी है जोकि एक स्किनकेयर वीडियो है। इस रील को मीरा को भेजते हुए उन्होंने मैसेज में लिखा है, "पता लगाओ कि यह क्या है?"

इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए मीरा ने कैप्शन में लिखा है, "देखो स्किनकेयर को लेकर कौन ज्यादा उत्सुक है।" अब उनका ये स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि मीरा अक्सर सोशल मीडिया पर स्किन केयर और स्वस्थ बालों को लेकर टिप्स शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा, वह शाहिद के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरों को भी पोस्ट करती हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है।

शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी। उनकी शादी खूब चर्चा में रही थी। इसमें परिवार के ही लोग शामिल हुए थे। शादी के एक साल बाद मीरा ने एक बेटी मीशा को जन्म दिया। वहीं, साल 2018 में उन्होंने बेटे जैन को जन्म दिया। मीरा और शाहिद अक्सर बच्चों के साथ अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते हैं।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन