
बॅालीवुड एक्टर Shahid Kapoor और Mira Rajput की लाइफ में जब से नन्हे मेहमान zain kapoor की एंट्री हुई है, तभी से फैंस उनके बारे में जानने को बेताब हैं। अभी तक जैन की कुछ ही तस्वीरें सामने आई हैं। मीरा राजपूत अभी जैन को Limelight से दूर रखना चाहती हैं।
बता दें हाल में मीरा ने Instagram पर Ask Me A Question का सेशन रखा। इस दौरान फैंस ने मीरा से कई तरह के दिलचस्प सवाल पूछे। इन सवालों में एक सवाल था कि मीरा ने बेटी Misha Kapoor को उनके भाई के आगमन के लिए कैसे तैयार किया।
फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए मीरा ने कहा,' हमने उससे इस बारे में खूब बातें कीं। उसे खूब किताबें और कहानियां पढ़कर सुनाई। हमने उसे इस प्रक्रिया का हिस्सा बनने दिया, जो कि वह आज तक बनी हुई है। मां की मदद करना, उनके लिए एक ग्लास पानी लाना हो या जैन के रोने पर उसे चुप कराना हो।' उन्होंने लिखा कि हमने उसे यह महसूस करने दिया कि यह उसका बच्चा है।
इसके बाद मीरा से पूछा गया कि क्या दूसरी बार मां बनने के बाद उनमें कोई बदलाव आया है। इसपर मीरा ने कहा, 'इस बार मैं पहले से कई गुना रिलैक्स मां हूं और चीजों को ठीक से संभाल पाती हूं।'
गौरतलब है कि इन दिनों मीरा राजपूत के पति एक्टर शाहिद कपूर फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म एक तेलुगू हिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक है।