बॉलीवुड

‘मिर्जापुर द मूवी’ के डायरेक्टर ने खोले कई राज, ‘शूरवीर’ विवाद से लेकर रसिका दुगल की ट्रोलिंग तक पर बोले गुरमीत सिंह

Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर द मूवी' के डायरेक्टर गुरमीत सिंह ने फिल्म के कई मुद्दों को लेकर बात की है। शूरवीर विवाद और रसिका दुग्गल के अलावा उन्होंने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
2 min read
• •
Sep 29, 2026
Mirzapur The Movie
मिर्जापुर द मूवी (फोटो सोर्स- IMDb)

Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर द मूवी' की सफलता के बाद फिल्म के निर्देशक गुरमीत सिंह ने फिल्म से जुड़े कई अहम मुद्दों पर बात की है। ओटीटी की लोकप्रिय सीरीज को बड़े पर्दे पर लाने के इस प्रयोग को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। गुरमीत सिंह ने कहा कि फिल्म बनाते समय टीम ने इस बात का दबाव नहीं लिया था कि ये ओटीटी से थिएटर तक पहुंचने वाली फिल्मों के लिए एक बड़ी मिसाल बन सकती है। उनके मुताबिक, दर्शकों का बड़ी संख्या में सिनेमाघरों तक पहुंचना और फिल्म को पसंद करना टीम के लिए सबसे खास रहा।

रसिका दुगल की आलोचना पर बोले डायरेक्टर

फिल्म में रसिका दुगल के किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। उनके किरदार के फैसलों को लेकर कुछ लोगों ने नाराजगी जाहिर की और अभिनेत्री को ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ा।

इस पर गुरमीत सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया की बातें कई बार लोगों के लिए सच जैसी बन जाती हैं और नफरत तेजी से फैलती है। उन्होंने समाज में लंबे समय से मौजूद पितृसत्तात्मक सोच का भी जिक्र किया। निर्देशक के मुताबिक, ऐसी सोच को खत्म होने और समाज में संतुलन आने में अभी समय लगेगा।

‘शूरवीर’ गाने के विवाद पर क्या बोले?

‘मिर्जापुर द मूवी’ में हिंसक दृश्य के दौरान ‘शूरवीर’ गाने के इस्तेमाल को लेकर भी विवाद हुआ था। इस मामले में कानूनी कार्रवाई की बात सामने आई थी। गुरमीत सिंह ने कहा कि आगे की कानूनी प्रक्रिया पर निर्माता बेहतर तरीके से जवाब दे सकते हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म की टीम का उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। गाने को फिल्म में ऊर्जा और आक्रामकता बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया गया था। निर्देशक ने कहा कि टीम ये देखकर हैरान थी कि इस मामले को लेकर एक वर्ग में इतना विरोध हुआ।

विक्रांत मैसी क्यों नहीं बने फिल्म का हिस्सा?

‘मिर्जापुर द मूवी’ में सीरीज के कई पुराने कलाकार वापस आए, लेकिन विक्रांत मैसी फिल्म में नजर नहीं आए। सीरीज में उनके किरदार बबलू पंडित को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में उनकी जगह जितेंद्र कुमार ने यह भूमिका निभाई। विक्रांत के बाहर होने को लेकर गुरमीत सिंह ने किसी विवाद या असफल बातचीत की पुष्टि नहीं की। उन्होंने कहा कि यह एक रचनात्मक दुनिया है और हर कलाकार को अपने करियर की दिशा चुनने की आजादी होनी चाहिए। अगर कोई कलाकार किसी प्रोजेक्ट से अलग होकर आगे बढ़ना चाहता है तो उसे ऐसा करने का अधिकार है।

गुरमीत सिंह ने कहा कि किसी कलाकार को पुराने जुड़ाव के कारण किसी प्रोजेक्ट से बंधे रहने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। उनके मुताबिक, टीम अब आगे बढ़ चुकी है और ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने अपनी अलग यात्रा शुरू कर दी है।

Updated on:
29 Sept 2026 11:57 am
Published on:
29 Sept 2026 11:57 am
Also Read
View All
छोटी स्कर्ट, बुर्का और डायपर को लेकर कृति सेनन ने शेयर की स्टोरी, कमेंट में एक ने बोला- पैसों का खेल दूसरे ने कहा- पब्लिसिटी

बादशाह ने फैंस को कहा शुक्रिया, तो लोगों ने लगाए कयास, किसी ने लिया ईशा रिखी का नाम, तो कोई बोला- भाई गलत कदम मत उठाना

‘हनुमान अंश’ देखने के अगले दिन आया ‘राइज एंड फॉल 2’ का ऑफर, शहजाद पूनावाला ने बताया भगवान का संकेत

सुशांत सिंह राजपूत संग बंद हुई फिल्म ‘पानी’ पर बोलीं आयशा कपूर, बताई YRF से दूरी की वजह

‘वो जिसके साथ भी है खुश है’, सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल रानी पर दिया बड़ा बयान, बोलीं- जैसी जिंदगी जीना चाहता है वो जिये