बॉलीवुड

Breaking News: मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी ‘हेलेना ल्यूक’ का अमेरिका में निधन

दुखद: मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी अभिनेत्री हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन हो गया है। हेलेना ने अपने अंतिम फेसबुक पोस्ट में लिखा था, "अजीब लग रहा है। मिली जुली भावनाएं हैं और पता नहीं ऐसा क्यों है, असमंजस में हूं।"
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2024, 2:50 PM IST
Mithun Chakraborty first wife Helena Luke dies
Mithun Chakraborty first wife Helena Luke dies

Helena Luke Passed Away: अभिनेता से राजनेता बने मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी अभिनेत्री हेलेना ल्यूक का अमेरिका में निधन हो गया है। हेलेना ल्यूक ने 3 नवंबर (रविवार) को अंतिम सांस ली। हालांकि, उनकी मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।

हेलेना ने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मर्द' में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने ब्रिटिश रानी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली थी। उनकी और मिथुन चक्रवर्ती की शादी केवल चार महीने चली थी।

Mithun-Chakraborty-Helena-Luke-

अंतिम फेसबुक पोस्ट में लिखा था- अजीब लग रहा है…

हेलेना ने अपने अंतिम फेसबुक पोस्ट में लिखा था, "अजीब लग रहा है। मिली जुली भावनाएं हैं और पता नहीं ऐसा क्यों है, असमंजस में हूं।"

हेलेना मौत की खबर की पुष्टि डांसर-एक्ट्रेस कल्पना अय्यर ने सोशल मीडिया पर की।

मिथुन चक्रवर्ती से अलग होने के बाद चली गई थीं USA

मिथुन चक्रवर्ती से अलग होने के बाद हेलेना संयुक्त राज्य अमेरिका चली गईं। यहां उन्होंने एयरलाइन इंडस्ट्री में काम किया। उन्हें हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हेलेना ने फिल्म 'दो गुलाब', 'आओ प्यार करें' और 'भाई आखिर भाई होता है' जैसी फिल्मों में काम किया था। हेलेना और मिथुन की शादी साल 1979 में हुई थी, लेकिन उनकी शादी केवल चार महीने ही चली थी।

हेलेना ल्यूक ने एक मैगजीन को दिए एक पुराने इंटरव्यू के दौरान मिथुन चक्रवर्ती के साथ अपनी चार महीने की शादी को एक धुंधला सपना बताया था।

Also Read
View All
जो मर्द है वो बेटा ही पैदा करेगा- जब नसीरूद्दीन शाह के दिमाग में बैठी थी यह बात, बेटी हुई तो बड़े नाखुश थे

‘सीरियल किसर’ की इमेज के लिए इमरान हाशमी ने डायरेक्टर को ठहराया जिम्मेदार, बोले- ’20 साल से भुगत रहा हूं नतीजे’

900 करोड़ रुपये कमा चुकी ‘रामायण’ के लिए खतरे की घंटी? 20 नवंबर को रिलीज होगी हॉलीवुड फिल्म, होगी कांटे की टक्कर!

करीना कपूर के समर्थन में उतरा हिंदू संगठन, कुरान की आयत वाले पेंडेंट पर विवाद के बीच कहा- माफी मांगने की जरूरत नहीं

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह का मंगेतर समरीन कौर संग कितना है उम्र का फासला? दोनों की सगाई ने बटोरी सुर्खियां