बॉलीवुड

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी में मोबाइल फोन ले जाने पर था बैन!

साल 2018 में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बड़े ही गुपचुप तरीके से एक्टर रणवीर सिंह संग इटली में शादी रचा ली थी। वहीं शादी में मोबाइल बैन होने की खबरों ने सबको हैरान कर दिया था। जिसकी वजह अब एक्ट्रेस ने बताई है।
2 min read
• •
Updated: 16 May 2021, 2:44 PM IST
Mobile Phones Banned At Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding
Mobile Phones Banned At Deepika Padukone Ranveer Singh Wedding

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई कपल्स ऐसे हैं। जिनकी लव स्टोरी को जानने में लोगों को खासी दिलचस्पी रहती है। जिनमें से एक कपल है खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर कपूर। जब से रणवीर और दीपिका रिलेशनशिप में आए थे। तभी से वह सुर्खियां बंटोरने लगे थे। जहां दीपिका रिलेशनशिप को छुपाने की कोशिश करती। वहीं रणवीर सरेआम दीपिका पर प्यार लुटाते हुए नज़र आते थे। जो लोगों को खूब पसंद आता था। जितनी दिलचस्प रणवीर और दीपिका लव स्टोरी है। उतनी ही दिलचस्प दोनों की शादी भी है। चलिए आपको रणवीर और दीपिका की शादी से जुड़ा एक अनसुना किस्सा सुनाते हैं।

इटली में थी रणवीर-दीपिका ने गुपचुप शादी

20 नवंबर 2018 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी की थी। दोनों ने बड़े ही गुप तरीके से इटली में शादी की थी। इस शादी को कपल ने इतना सीक्रेट रखा था कि काफी लंबे समय तक दोनों की शादी की तस्वीरें सामने ही नहीं आई थी। जिसके बाद खबरें आईं कि दीपिका-रणवीर की शादी में शामिल हुए तमाम मेहमानों के फोन को बाहर ही रखने को कहा गया था। इस बात को लेकर एक इंटरव्यू में दीपिका ने खुलकर की बात की। जिसमें उन्होंने बताया कि यह बात सच थी या महज एक अफवाह।

मूमेंट को खराब नहीं करना चाहते थे दीपिका-रणवीर

दीपिका ने शादी में मेहमानों के फोन को बाहर रखवाने की बात को सच बताया। दीपिका ने इंटरव्यू में कहा कि इसकी दो अहम वजह थी। पहली वजह यह थी कि 'वो और रणवीर चाहते थे कि जो भी सदस्य उनकी शादी में मेहमान बनकर आया है। वह उस पल को एन्जॉय करें। ना कि तस्वीरों और वीडियो बनाने के चक्कर में वह उन खूबसूरत पलों को जी ही ना पाए।' दीपिका कहती हैं कि 'यह वजह सबसे बड़ी थी। फोन शादी में ना लाने की, लेकिन साथ ही दूसरी वजह यह भी थी कि वह बिल्कुल नहीं चाहते थे कि उनकी शादी तस्वीरें बाहर वायरल हो जाएं।'

जल्द साथ नज़र आएंगे दीपिका-रणवीर

कपल के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म '83' में नज़र आएंगे। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज़ हो चुका है। लॉकडाउन के दौरान सिनेमाघर बंद है। यही वजह है कि फिल्म की रिलीज़ को रोका गया है। वैसे आपको बता दें फिल्म 'राम-लीला', 'पद्मावत' में पहले ही ये कपल अपना कमाल दिखा चुके हैं। यही वजह है कि दीपिका-रणवीर की जोड़ी को दर्शक खूब प्यार देते हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘दिमाग सुन्न रहता था, जॉम्बी की तरह चलता था’, ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे ने जब की अपनी मेन्टल हेल्थ पर खुलकर बात

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तुषार से फिरौती की मांग-क्या बॉलीवुड को खौफजदा करने पर आमादा हो गया है अंडरवर्ल्ड?

‘कुत्तों को डर लगता है’, दीया मिर्जा विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने की पटाखे न जलाने की अपील

तलाक, नशा और करियर बर्बाद… जब टूटे थे हनी सिंह, सालों बाद हुआ था पछवाना, जिंदगी को लेकर किए थे खुलासे

तुषार कपूर को मिली धमकी के बाद शिवसेना नेता आनंद दुबे का बयान, बोले- ‘मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है’, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे 5 करोड़