बॉलीवुड

कोरोना को मात देेने वाली एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, नानी का निधन, शेयर किया वीडियो

अभिनेत्री मोहिना कुमार सिंह खुद लॉकडाउन कोरोना वायरस दर्द झेल चुकी हैं, अब अपनी नानी मां के निधन से टूट चुकी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो....  
2 min read
Jul 16, 2020
Mohena Kumari Singh
Mohena Kumari Singh

टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता'(Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कीर्ति का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह (Mohena Kumari Singh) पर लॉकडाउन में एक के बाद एक दुखों के पहाड़ टूट रहे हैं। पहले खुद मोहिना कोरोना पॉजिटिव हो गई और अब उनकी नानी का निधन हो गया। इस दुखद मौके पर एक्ट्रेस ने नानी मां की यादों से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। बता दें कि मोहिना की नानी का निधन 15 जुलाई हो गया। वे पिछले कुछ महीनों में कई दर्द झेल चुकी हैं। पहले खुद कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। वो ठीक हुई तो उनके भाई को कोरोना हो गया और अब उनकी नानी का निधन हो गया।

सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो
मोहिना की नानी का निधन 15 जुलाई को हो गया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी नानी मां के साथ अपने जीवन की एक झलक पोस्ट की। मोहिना ने नानी के साथ बिताए पलों का एक वीडियो भी शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुझे तुम्हारी याद आएगी नानी। कुछ भी दोबारा वैसा नहीं होगा। हम तुम्हें बहुत याद करेंगे।'

गौरतलब है कि मोहिना उत्ताखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की बहू हैं। सतपाल महाराज समेत उनके परिवार और स्टाफ के 23 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके छोटे बेटे सुयश, बड़ी बहूं आराध्य, छोटी बहू मोहिना, पांच साल के पोते श्रेयांश में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। सुयश मोहिना के पति हैं, इनकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। हालांकि, अब सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।

भले मोहिना ने शादी के बाद टीवी सीरियल्स से दूरी बना ली है, लेकिन सोशल मीडिया पर वो अब भी काफी एक्टिव रहती हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हॉस्पिटल से भी मोहिना अपने दोस्तों और फैंस के साथ जुड़ी हुई थीं। इलाज के दौरान मोहिना ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों के वीडियोज भी शेयर की थी।

Updated on:
16 Jul 2020 03:40 pm
Published on:
16 Jul 2020 03:40 pm