
नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत के लिए साल 2020 बेहद ही खराब साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस साल कई चमकते सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बीच इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आ रही है। बीते दिन यानी कि सोमवार को मशहूर गायक व अभिनेता शक्ति ठाकुर का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार शक्ति ठाकुर को उनके निवास पर दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। उनकी उम्र 73 साल थी। बता दें उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटिंया मोनाली और मेहुली हैं। मोनाली ठाकुर भी बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं।
पिता के देहांत होने पर मोनाली ठाकुर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने पिता के साथ बिताए कुछ खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर की हैं। मोनाली पोस्ट में लिखती हैं कि 'श्री शक्ति ठाकुर....उनके पिता, उनके सबकुछ...उनके अस्तिव का मूलाधार उनके बहुत बड़े आलोचक और उनके गुरू, उनके सिर पर दिव्य हाथ रखने वाले, अमर बाबा, हम सभी से विदा हो गये। उन्होंने अपने जीवन में सहृदय और नम्र व्यक्ति नहीं देखा। वह कोई हरफनमौला तो नहीं तो थे, लेकिन कई विधाओं के विशेषज्ञ थे। उनकी नम्रता हमेशा उन्हें जीवन चकित करती थी। एक ऐसा तेज दिमाग जिसे पढ़ पाना बेहद ही मुश्किल था।' बता दें इस वक्त मोनाली स्विटरलैंड में अपने पति संग मौजूद हैं।
वहीं शक्ति ठाकुर की दूसरी बेटी मेहुली ने फेसबुक पोस्ट के जरिए लोगों को पिता के देहांत की खबर दी। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखते हुए कहा कि 'उनके पिता अब नहीं रहे, दिल का दौरा पड़ने की वजह से वह चल बसे। वह कुछ नहीं कर पायी।' शक्ति ठाकुर के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। ममता ने अपने ट्वीट में लिखा 'शक्ति ठाकुर के निधन की खबर सुनकर उन्हें बेहद ही दुखद हुआ। वह बांग्ला और हिंदी फिल्मों के जाने-माने गायक थे। 80 के दशक में उन्होंने एक आधुनिक संगीत कलाकार के रूप में खूब लोकप्रियता हासिल की थी। उनका देहांत हो जाना दुनिया के लिए एक क्षति है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है।'