बॉलीवुड

बारिश में फिल्माए गए 10 गाने, जिनके रोमांटिक सीन का नहीं है कोई तोड़, कपल्स को आते हैं खूब पसंद

Monsoon Special Songs: मानसून और बारिश बहुत जमाने से फिल्मों का एक हिस्सा रहे हैं।

2 min read
Jul 08, 2023
हिन्दी सिनेमा में बारिश उतनी ही पुरानी है, जितनी खुद हिन्दी फिल्में।


राजकपूर-नरगिस का छाते के नीचे-प्यार-इकरार

राज कपूर और नरगिस की जोड़ी फिल्म जगत की बहुत पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से रही है। 1955 में आई फिल्म श्री 420 में राज कपूर और नरगिस पर 'प्यार हुआ इकरार हुआ' गाना फिल्माया गया था। जिसमें एक छतरी में दोनों बारिश से बचते हुए दिखते हैं। ये गाना बारिश के गानों में आज भी टॉप में शामिल होता है।


आज रपट जाएं तो...
1982 में आई फिल्म नमक हलाल में किशोर कुमार और आशा भोंसले का गाया 'आज रपट जाएं तो हमें ना उठाइये' बारिश में फिल्माए गए हिट गानों में शामिल है। गाने में अभिनेता अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल की जोड़ी ने दर्शकों का मन मोह लिया था।


काटे नहीं कटते ये दिन, ये रात
1987 में आई मंदर इंडिया में अनिल कपूर और श्रीदेवी पर गाना 'काटे नहीं कटते ये दिन ये रात' फिल्माया गया था। गाने में बारिश में भीगते हुए श्रीदेवी का डांस आज भी उनके चाहने वालों को हर बारिश में याद आ जाता है।


भीगी भीगी रातों में..
1974 में आई फिल्म अजनबी में राजेश खन्ना और जीनत अमान ने बारिश में भीगते हुए जो रोमांस किया, उसने इस गाने को अमर कर दिया है। आज भी मानसून के मौसम में 'भीगी भीगी रातों में' खूब पसंद किया जाता है।


टिप टिप बरसा पानी
मोहरा फिल्म का 'टिप टिप बरसा पानी' बारिस के सबसे हिट गानों में गिना जाता है। 1994 में आई फिल्म मोहरा में अक्षय और रवीना के इस गाने ने आग लगा दी थी।


'जो हाल दिल का इधर हो रहा है'
आमिर खान और सोनाली बेंद्रे की फिल्म सरफरोश का गाना 'जो हाल दिल का इधर हो रहा, वो हाल दिल का उधर हो रहा है।' खूब हिट हुआ था। फिल्म में आमिर और सोनाली ने बारिश में भीगते हुए जमकर रोमांस किया था।


ताल से ताल मिला
1999 में फिल्म ताल का म्यूजिक काफी हिट रहा था। फिल्म में ऐश्वर्या राय पर फिल्म का टाइटल ट्रैक फिल्माया गया था। जिसमें ऐश्वर्या बारिश में भीगते हुए डांस करती हैं। ये गाना काफी हिट है।


बरसो रे मेघा-मेघा
ऐश्वर्या राय ने फिल्म गुरु में एक बार फिर बारिश में भीगते हुए अपने डांस के हुनर को दिखाया था। ऐश्वर्या पर फिल्माया गया फिल्म का 'बरसो रे मेघा-मेघा' खूब हिट हुआ था।


लगान फिल्म का घनन घनन घिर आए बदरा
आमिर खान और हिन्दी सिनेमा की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक कही जाने वाली 'लगान' में भी बारिश का एक गाना है। 'घनन घनन घिर आए बदरा' में बारिश में भीगते आमिर खान और ग्रेसी सिंह खूब पसंद किए गए थे।


जैकपॉट का कभी जो बादल बरसे
साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म जैकपोट का गाना 'कभी जो बादल बरसे' हर किसी को याद होगा। इस गानें को सचिन जे जोशी और एक्ट्रेस सनी लियॉन पर फिल्माया गया है। अरिजीत सिंह का गाया ये गाना हिट रहा था।

Updated on:
08 Jul 2023 03:10 pm
Published on:
08 Jul 2023 03:02 pm
Also Read
View All