बॉलीवुड

इन बॉलीवुड स्टार्स को शादी से ज्यादा मंहगा पड़ा तलाक, सबसे मंहगा तलाक है इस एक्टर का

बॉलीवुड स्टार्स को तलाक के लिए चुकानी पड़ी भारी रकम अभी तक सबसे मंहगा तलाक है सैफ अली खान का
3 min read
Oct 28, 2019
divorced couple

नई दिल्ली। बॉलीवुड में जिस रफ्तार से रिश्तें बनते हैं उसी रफ्तार से टूट भी जाते हैं। लेकिन इन टूटे रिश्तों के लिए भी इन्हें या फिर इनके पार्टनर्स को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। ये बॉलीवुड के कुछ ऐसी शादियां हैं जिनकी कीमत इन्हें बहुत मंहगी पड़ी।

करिश्मा कपूर ने अभिषेक बच्चन के साथ अपनी सगाई टूटने के बाद अपने बिसनेस मैन दोस्त संजय कपूर से शादी की पर ये शादी चल नहीं पायी और तलाक हो गया। करिशमा से तलाक के लिए संजय को 14 करोड़ रुपए का बांड भरना पड़ा और साथ ही दोनों का खर्च भी संजय उठाते हैं। संजय को अपना शानदार बंगला भी करिश्मा के नाम करना पड़ा था।

संजय दत्त बेशक रिया से बेहद प्यार करते थे पर रिया का टेनिस स्टार लिएंडर पेस से अफेयर इन दोनों के तलाक की वजह बन गया। तालक के दौरान को संजय ने रिया को मंहगा बंग्ला और शानदार गाड़ी तो दी ही बल्कि कई सालों तक उन्होंने उनके बिल्स भी भरते रहे।

16 साल शादी चलने के बाद प्रभु देवा का भी रिश्ता भी टूट गया। जिसकी वजह बना प्रभु देवा अफेयर। जी हां, प्रभु देवा अपनी बीवी के साथ-साथ एक और अफेयर में थे। जिसकी वजह से उनकी पत्नी रामलता ने उन्हें तालक दे दिया। प्रभु को तालक के समय रामलता को 25 करोड़ रूपए, दो मंहगी गाड़िया और हर्जाने के तौर पर पैसे जेने पड़े।

सुपरस्टार रितिक रोशन और उनके बचपन की दोस्त सुजैन खान के तलाक की खबर सुनकर हर कोई बेहद हैरान था। जानकारी के मुताबिक सुजैन ने रितिक से तालक के दौरान 400 करोड़ रूपए की धनराशि ली। हालांकि बाद में इस बात को झूठ बताया गया। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि रितिक को तलाक के लिए एक मोटी रकम चुकानी तो जरूर पड़ी होगी।

तलाक मंहगा या सस्ते की बात सुनकर शायद आप कंफ्यूज हो जाएं लेकिन ये सच है। बॉलीवुड में अब तक सबसे मंहगा तलाक सैफ अली खान और अमृता सिंह का है। जी हां, सैफ ने तलाक के वक्त अपनी आधी संपत्ति को अपने बच्चों के नाम कर दी थी। लेकिन इस तलाक के लिए सैफ को कितनी रकम भरनी पड़ी इसका अभी तक कोई जवाब नहीं मिल पाया।

Published on:
28 Oct 2019 12:24 pm