बॉलीवुड

इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के मामले में Sunny Leone नहीं इस एक्ट्रेस ने मारी बाज़ी

इंटरनेट पर सर्च किए जाने के मामले में सनी लियोनी (Sunny Leone) हुई पीछे मेल लिस्ट में विराट कोहली से आगे सलमान खान (Salman Khan) ग्लोबली सर्च किए जाने वालों में टॉप पर बॉलीवुड के ये सितारे
2 min read
May 09, 2020
Top Most Searched Celebrities
Top Most Searched Celebrities

नई दिल्ली | पूरा देश लॉकडाउन के चलते लगभग बंद है। सभी लोग अपने घरों के अंदर रह रहे हैं और इसी बीच इंटरनेट पर वो सबसे ज्यादा किसे सर्च कर रहे हैं ये सामने आ गया है। इस मामले में एक्टर्स से आगे एक्ट्रेसेस हैं, गूगल पर लोग उन्हें ज्यादा ढूंढते हैं ये भी साफ हो गया है।

SEMrush की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्पॉटब्वॉय द्वारा बताया गया है कि साल के शुरुआती महीनों में सर्च किए जाने के मामले में टॉप पर रहने वाली सनी लियोनी (Sunny Leone) नहीं हैं। उनसे ज्यादा लोगों ने ग्लोबल स्टार बन चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को सर्च किया है। प्रियंका को 39 लाख बार सर्च किया गया है, उसके बाद सनी लियोनी दूसरे पायदान पर हैं। उन्हें 31 लाख बार सर्च किया गया है। वहीं कटरीना कैफ को 19 लाख बार सर्च किया गया है।

अगर मेल एक्टर्स पर नजर डालें तो इस मामले में टॉप पर रहने वाले सलमान खान सबसे आगे हैं। हालांकि सर्चिंग के मामले में एक्ट्रेसेस से मेल एक्टर्स काफी पीछे हैं। सलमान खान (Salman Khan) को 21 लाख बार सर्च किया गया है तो ऋतिक रोशन को 13 लाख बार खोजा गया है। वहीं विराट कोहली (Viart Kohli) को 20 लाख बार सर्च किया गया है।

बता दें कि ये सर्चिंग लिस्ट जनवरी से लेकर अप्रैल महीने तक की है। इंटरनेट पर ये खबर खूब छाई हुई है क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ने सर्च की लिस्ट में पहला पायदान हासिल कर लिया है। वहीं इस लिस्ट में टॉप सेलेब्स में शाहरुख खान, एम एस धोनी, महेश बाबू, दिशा पाटनी, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट भी शामिल हैं। कुछ दिनों पहले सिंगर कनिका कपूर का नाम भी इस लिस्ट में आया था और सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले लोगों में शामिल थी। जिसकी वजह थी उनकी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर और फिर उस पर बना बड़ा विवाद।

Published on:
09 May 2020 01:47 pm