करीना कपूर ने कहा कि 'इस मदर्स डे पर मैं हर एक बच्चे को जीवित रखने का संकल्प लेना चाहती हूं...
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने मदर्स डे ( Mothers Day 2019 ) से पहले देशभर की माताओं से अपने बच्चों का टीकाकरण करवाने का आग्रह किया। एक्ट्रेस ने बाल स्वास्थ्य देखभाल और टीकारण के बारे में जागरूकता फैला कर प्रत्येक नवजात के जीवन को बचाने का संकल्प लिया है। करीना शुक्रवार के दिन रेडियो4चाइल्ड अवॉर्ड 2019 के तीसरे संस्करण में मौजूद थीं। यह यूनीसेफ द्वारा की गई एक पहल है।
एक्ट्रेस ने कहा कि 'इस मदर्स डे पर मैं हर एक बच्चे को जीवित रखने का संकल्प लेना चाहती हूं। प्रत्येक बच्चा, चाहे वह कहीं भी या किसी भी स्थिति में पैदा हुआ हो, उसे जीवित रहना चाहिए और यहीं से यूनीसेफ हैशटैग एवीर्चाइल्डअलाइवकैम्पेन की शुरुआत होती है।'
करीना ने कहा, 'जब मैंने तैमूर को जन्म दिया तब शुरू के दिनों में अपने डॉक्टर के साथ मेरी इस विषय पर बात हुई थी कि किस तरह से मैं बीमारियों से उसे बचा सकती हूं और तब डॉक्टर ने मुझे एक टीकारण सूची दी।' उन्होंने आगे कहा कहा, 'तब से मैं उसे फॉलो कर रही हूं, लेकिन इस बार मेरा दिल देश भर की उन तमाम माताओं तक पहुंचना है।