बॉलीवुड

‘मोतीचूर चकनाचूर’ की डायरेक्टर बोलीं- प्रोड्यूसर ने बर्बाद कर दी फिल्म और मेरा कॅरियर, दर्शक प्लीज इसे ना देखें

एक रिपोर्ट के मुताबिक देवमित्रा ने कहा कि फिल्म को मैने डायरेक्ट की है लेकिन उन्होंने कुछ सीन्स को काटकर अनावश्यक शॉट .....
2 min read
Nov 19, 2019
Motichoor Chaknachoor
Motichoor Chaknachoor

फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' की डायरेक्टर देबमित्रा बिस्वाल ने प्रोड्यूसर राजेश भाटिया पर गंभीर आरोप लगाए है। बिस्वाल ने दर्शकों से नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अथिया शेट्टी की इस फिल्म को नहीं देखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्टोरी लाइन बदलवाकर फिल्म पूरी तरह बर्बाद कर दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक देवमित्रा ने कहा कि फिल्म को मैने डायरेक्ट की है लेकिन उन्होंने कुछ सीन्स को काटकर अनावश्यक शॉट जोड़ दिए। इसके बाद फिल्म में कुछ भी नही बचा। यह सी-ग्रेड भोजपुरी फिल्म की तरह लग रही है। उन्होंने कहा कि भाटिया ने फिल्म की कहानी को पूरी तरह बदल दिया, जो मैने डायरेक्ट की थी। उन्होंने मेरी फिल्म और कॅरियर बर्बाद कर दिया।

देबमित्रा ने बताया, 'मुझे फिल्म तब दिखाई गई, जब कोर्ट ने भाटिया को नोटिस जारी कर इसे डायरेक्टर को दिखाने के लिए कहा। फिल्म देखने के बाद मैं हैरान रह गई। बता दें कि प्रोड्यूसर ने इसी साल मार्च में क्रिएटिव डिफरेंस का हवाला देते हुए देबमित्रा और यूनिट के कई सदस्यों को फिल्म से निकाल दिया था। अक्टूबर में देबमित्रा ने भाटिया पर आरोप लगाए थे कि वे सेट पर उनके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते थे।

Updated on:
19 Nov 2019 05:45 pm
Published on:
19 Nov 2019 05:45 pm