बॉलीवुड

शर्ट के बटन खोलकर मौनी रॉय ने ग्लैमरस अंदाज में दिए जबरदस्त पोज़, तस्वीरों पर आए ढेरों लाइक्स

तस्वीरों में मौनी ने सी ग्रीन कलर की शर्ट और ब्लू रिप्ड जींस पहनी हुई है। तस्वीरों में उनका लुक देखते ही बन रहा है। वह हॉट अंदाज में पोज़ देती नजर आ रही हैं।

2 min read
Mouni Roy goes bold in open button shirt

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। एकता कपूर के सीरियल 'नागिन' से उन्हें असली पहचान मिली थी। इस सीरियल में काम करने के बाद वह घर-घर में फेमस हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और अब वह एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम कर रही हैं। फिल्मों के अलावा, वह सोशल मीडिया के जरिए खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आए दिन वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में मौनी ने अपना ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है ।

मौनी को उनके बोल्ड लुक और ग्लैमरस अवतार के लिए जाना जाता है। उनकी तस्वीरों को काफी पसंद किया जाता है। सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में उनकी तस्वीरें तुरंत वायरल हो जाती हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से बेहद हॉट तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीरों में मौनी ने सी ग्रीन कलर की शर्ट और ब्लू रिप्ड जींस पहनी हुई है। तस्वीरों में उनका लुक देखते ही बन रहा है। वह हॉट अंदाज में पोज़ देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी शर्ट के बटन खोल रखे हैं और ग्लैमरस तरीके से कैमरे की ओर पोज़ दे रही हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा, 'रहस्य में जियो और इसे सॉल्व करने की कोशिश ना करो।' अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इससे पहले भी मौनी ने अपनी कई हॉट तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थीं। उन्होंने ग्रीन कलर की साड़ी पहनी हुई थी। जिसके अंदर उन्होंने ब्लाउज नहीं पहना था। लेकिन साड़ी को उन्होंने इतनी अच्छी तरह से पहना था कि उनका पूरा शरीर ढका हुआ था। मौनी की वो तस्वीरें भी काफी सुर्खियों में थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय का हाल ही में 'बैठे-बैठे' रिलीज हुआ है। इससे पहले वो 'पतली कमरिया' गाने में नजर आई थीं। जल्द ही उनकी फिल्म भी रिलीज होने वाली है। फिल्म ब्रहास्त्र में वह दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म में मौनी विलेन के रोल में नजर आएंगी।

Published on:
05 Sept 2021 11:51 am
Also Read
View All