मौनी रॉय का लेटेस्ट हॉट फोटोशूट आया सामने मौनी की अदाएं देखकर फैंस हुए घायल ग्लैमरस तस्वीरों से मौनी ने ढाया कहर
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपने बोल्ड और हॉट फोटोशूट के कारण अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। पिछले दिनों वो दिवाली पार्टी में बेहद ही बोल्ड लुक में दिखाई दी थीं। मौनी की हर तस्वीर को फैंस खूब पसंद करते हैं। टीवी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली मौनी की खूबसूरती दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में मौनी ने हॉट फोटोशूट करवाया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। मौनी के फोटोज पर फैंस बढ़िया-बढ़िया कमेंट कर रहे हैं। अपनी फेवरेट एक्ट्रेस की नई तस्वीरों को देखकर फैंस का हाल बेहाल हो गया है।
मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें पोस्ट की हैं। ऑफ शोल्डर के क्रॉप टॉप के साथ मौनी ने डार्क ब्लू कलर की लॉन्ग स्कर्ट पहनी हुई है। मौनी ने इस लुक के साथ सिंपल मेकअप रखा है और वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
मौनी की इस तस्वीरों को ना सिर्फ फैंस बल्कि कई सेलेब्स भी खूब पसंद कर रहे हैं। इससे पहले मौनी ने इंडियन वियर में लहंगा पहना हुआ था। उसकी तस्वीरें भी लोगों को खूब पसंद आई थी। मौनी ने क्रीम कलर का प्रिंटेड लहंगा चोली के साथ हैवी नेकलेस कैरी किया था। मौनी इस लुक में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।
इन दिनों मौनी जमकर फोटोशूट करवा रही हैं। अलग-अलग ड्रेसेस में उनके लुक सामने आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो जाते हैं। एकता कपूर की दिवाली पार्टी के लिए मौनी ने बेहद ही खूबसूरत लहंगा चुना था।